मोतिहारी के इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित छौरादानो थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक यूएसए निर्मित पिस्टल और एक बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये सभी अपराधी छौरादानो के जनता चौक पर इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने की घेराबंदी सूचना मिलने के बाद छौरादानो थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। मौके से तीन अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर चौथे अपराधी को भी पकड़ा गया। उसके पास से यूएसए निर्मित पिस्टल बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान छौरादानो निवासी आकाश कुमार, सूरज कुमार, ऋतुराज कुमार और बिक्रम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। मोतिहारी के इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित छौरादानो थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक यूएसए निर्मित पिस्टल और एक बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये सभी अपराधी छौरादानो के जनता चौक पर इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने की घेराबंदी सूचना मिलने के बाद छौरादानो थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। मौके से तीन अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर चौथे अपराधी को भी पकड़ा गया। उसके पास से यूएसए निर्मित पिस्टल बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान छौरादानो निवासी आकाश कुमार, सूरज कुमार, ऋतुराज कुमार और बिक्रम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है।


