खंडवा में कल 4 घंटे बिजली कटौती:नवकार नगर सहित कई इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद

खंडवा में कल 4 घंटे बिजली कटौती:नवकार नगर सहित कई इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद

खंडवा शहर संभाग के अंतर्गत 11 के.व्ही. नवकार नगर फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते कल (9 मई) सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार मेंटेनेंस कार्य के कारण नवकार नगर फेस-1, नवकार नगर फेस-2, नवकार टाउन, नक्षत्र गार्डन, पोदार स्कूल क्षेत्र, मां ज्वाला देवी मंदिर क्षेत्र, मां संतोषी मंदिर के पीछे स्थित ईंट भट्टा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (मेंटेनेंस) महेश कुमार सोलंकी ने बताया कि कार्य की स्थिति के अनुसार बिजली बंद रहने का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। नागरिकों से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *