पूर्णिया में थैलेसीमिया रक्तदान शिविर आयोजित:युवा, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर ब्लड डोनेट किया

पूर्णिया में थैलेसीमिया रक्तदान शिविर आयोजित:युवा, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर ब्लड डोनेट किया

पूर्णिया शहर में 8 मई को थैलेसीमिया जागरूकता अभियान के तहत एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। थैलेसीमिया संघ परिवार और श्री राम सेवा संघ ने संयुक्त रूप से इस शिविर का आयोजन किया। इसे पूर्णिया रेड क्रॉस, पूर्णिया मारवाड़ी महिला समिति सहित कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों का सहयोग मिला। इस रक्तदान शिविर में युवा, महिलाएं और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। पूर्णिया मारवाड़ी महिला समिति की इंदु अग्रवाल ने रक्तदान करते हुए कहा कि महिलाओं को भी आगे आकर रक्तदान करना चाहिए, ताकि थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को समय पर रक्त मिल सके। थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए बताया जीवनरक्षक पहल शिविर में विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्यों और ब्लड बैंक कर्मियों ने भी बड़ी संख्या में रक्तदान किया। उन्होंने मानवता, सेवा और जागरूकता का संदेश दिया। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के अभिभावक निरंजन कुमार और कृष्ण कुमार पांडे ने भी रक्तदान कर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आम नागरिकों ने भी इस नेक कार्य में सहयोग किया। आयोजक थैलेसीमिया संघ परिवार के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार और श्री राम सेवा संघ के राणा जी ने बताया कि थैलेसीमिया एक गंभीर बीमारी है। इससे पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे रक्तदान शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। लोगों से नियमित रक्तदान कर मानव सेवा में भागीदार बनने की अपील भी की गई। पूर्णिया शहर में 8 मई को थैलेसीमिया जागरूकता अभियान के तहत एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। थैलेसीमिया संघ परिवार और श्री राम सेवा संघ ने संयुक्त रूप से इस शिविर का आयोजन किया। इसे पूर्णिया रेड क्रॉस, पूर्णिया मारवाड़ी महिला समिति सहित कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों का सहयोग मिला। इस रक्तदान शिविर में युवा, महिलाएं और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। पूर्णिया मारवाड़ी महिला समिति की इंदु अग्रवाल ने रक्तदान करते हुए कहा कि महिलाओं को भी आगे आकर रक्तदान करना चाहिए, ताकि थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को समय पर रक्त मिल सके। थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए बताया जीवनरक्षक पहल शिविर में विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्यों और ब्लड बैंक कर्मियों ने भी बड़ी संख्या में रक्तदान किया। उन्होंने मानवता, सेवा और जागरूकता का संदेश दिया। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के अभिभावक निरंजन कुमार और कृष्ण कुमार पांडे ने भी रक्तदान कर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आम नागरिकों ने भी इस नेक कार्य में सहयोग किया। आयोजक थैलेसीमिया संघ परिवार के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार और श्री राम सेवा संघ के राणा जी ने बताया कि थैलेसीमिया एक गंभीर बीमारी है। इससे पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे रक्तदान शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। लोगों से नियमित रक्तदान कर मानव सेवा में भागीदार बनने की अपील भी की गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *