गया जिले के कोंच प्रखंड स्थित आंती थाना पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे शराब कारोबारी रंजीत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष मीरा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रंजीत चौधरी आंती थाना क्षेत्र के कावर गांव का निवासी है। वह आंती थाने में दर्ज कांड संख्या 54/26 का नामजद अभियुक्त है और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। पुलिस के अनुसार, रंजीत चौधरी अवैध शराब की तस्करी और कारोबार में सक्रिय रूप से संलिप्त था। उसकी गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर रख रही थी। गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। थाना प्रभारी मीरा कुमारी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब कारोबार से जुड़े किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने बताया कि शराब माफियाओं और अवैध कारोबार में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त छापेमारी और कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय स्तर पर इस गिरफ्तारी को शराब सिंडिकेट के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। गया जिले के कोंच प्रखंड स्थित आंती थाना पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे शराब कारोबारी रंजीत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष मीरा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रंजीत चौधरी आंती थाना क्षेत्र के कावर गांव का निवासी है। वह आंती थाने में दर्ज कांड संख्या 54/26 का नामजद अभियुक्त है और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। पुलिस के अनुसार, रंजीत चौधरी अवैध शराब की तस्करी और कारोबार में सक्रिय रूप से संलिप्त था। उसकी गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर रख रही थी। गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। थाना प्रभारी मीरा कुमारी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब कारोबार से जुड़े किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने बताया कि शराब माफियाओं और अवैध कारोबार में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त छापेमारी और कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय स्तर पर इस गिरफ्तारी को शराब सिंडिकेट के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।


