पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर, B.A. छात्रा की मौत:बक्सर में एक युवती हायर सेंटर रेफर, 6 लोग घायल

पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर, B.A. छात्रा की मौत:बक्सर में एक युवती हायर सेंटर रेफर, 6 लोग घायल

बक्सर-इटाढ़ी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बीए की एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा हूंकहां गांव के समीप उस समय हुआ जब तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जानकारी के अनुसार, दिनारा थाना क्षेत्र के सैसड गांव निवासी प्रमोद शाह की 22 वर्षीय पुत्री जया कुमारी और बजरंगी पाठक की 21 वर्षीय पुत्री अंतिमा कुमारी बक्सर स्थित एमवी कॉलेज में बीए पार्ट-2 की परीक्षा देकर ऑटो से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान हूंकहां गांव के पास यह हादसा हुआ। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में सवार सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिमा कुमारी की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल जया कुमारी की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे में मीना देवी, कन्हैया पाठक, गुड्डू राम की पुत्री सोनम कुमारी और शिवानी कुमारी समेत अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन अस्पताल पहुंच गए। दोषी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी – CDPO घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर अस्पताल पहुंचे सीडीपीओ गौरव पांडे ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार पिकअप वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान रोटी बैंक के अध्यक्ष रासबिहारी ओझा अपनी पत्नी के साथ गांव से लौट रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ी दोनों युवतियों को देखा और तत्काल लोगों से मदद की अपील की, लेकिन जब कोई आगे नहीं आया तो उन्होंने स्वयं पहल की। एक गुजरते ऑटो को रुकवाकर कुछ परीक्षार्थियों की मदद से दोनों घायलों को ऑटो में बैठाया और अपनी पत्नी के साथ सदर अस्पताल पहुंचाया। इस नेक कार्य में परीक्षा देकर लौट रहे एक युवक ने भी उनका सहयोग किया। अन्य घायलों का इलाज जारी हादसे में घायल अन्य लोगों में मीना देवी (55), पति— कन्हैया पाठक (हाथ में चोट), कन्हैया पाठक (60) (सिर में गंभीर चोट), सोनम कुमारी (14), पिता— गुडू राम (हाथ में चोट), गुडू राम (36), पिता— नत्था राम (सिर में चोट), शिवानी कुमारी (10), पिता— गुडू राम (सिर में चोट) इन सभी का इलाज बक्सर सदर अस्पताल में चल रहा है। बक्सर-इटाढ़ी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बीए की एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा हूंकहां गांव के समीप उस समय हुआ जब तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जानकारी के अनुसार, दिनारा थाना क्षेत्र के सैसड गांव निवासी प्रमोद शाह की 22 वर्षीय पुत्री जया कुमारी और बजरंगी पाठक की 21 वर्षीय पुत्री अंतिमा कुमारी बक्सर स्थित एमवी कॉलेज में बीए पार्ट-2 की परीक्षा देकर ऑटो से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान हूंकहां गांव के पास यह हादसा हुआ। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में सवार सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिमा कुमारी की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल जया कुमारी की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे में मीना देवी, कन्हैया पाठक, गुड्डू राम की पुत्री सोनम कुमारी और शिवानी कुमारी समेत अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन अस्पताल पहुंच गए। दोषी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी – CDPO घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर अस्पताल पहुंचे सीडीपीओ गौरव पांडे ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार पिकअप वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान रोटी बैंक के अध्यक्ष रासबिहारी ओझा अपनी पत्नी के साथ गांव से लौट रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ी दोनों युवतियों को देखा और तत्काल लोगों से मदद की अपील की, लेकिन जब कोई आगे नहीं आया तो उन्होंने स्वयं पहल की। एक गुजरते ऑटो को रुकवाकर कुछ परीक्षार्थियों की मदद से दोनों घायलों को ऑटो में बैठाया और अपनी पत्नी के साथ सदर अस्पताल पहुंचाया। इस नेक कार्य में परीक्षा देकर लौट रहे एक युवक ने भी उनका सहयोग किया। अन्य घायलों का इलाज जारी हादसे में घायल अन्य लोगों में मीना देवी (55), पति— कन्हैया पाठक (हाथ में चोट), कन्हैया पाठक (60) (सिर में गंभीर चोट), सोनम कुमारी (14), पिता— गुडू राम (हाथ में चोट), गुडू राम (36), पिता— नत्था राम (सिर में चोट), शिवानी कुमारी (10), पिता— गुडू राम (सिर में चोट) इन सभी का इलाज बक्सर सदर अस्पताल में चल रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *