‘क्या तुम हमारे रिश्ते की इज्जत नहीं करती?’ करण कुंद्रा की बात सुन रो पड़ीं तेजस्वी प्रकाश, वीडियो वायरल

‘क्या तुम हमारे रिश्ते की इज्जत नहीं करती?’ करण कुंद्रा की बात सुन रो पड़ीं तेजस्वी प्रकाश, वीडियो वायरल

Karan Kundrra Tejasswi Prakash: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश जल्द ही ‘दुबई ब्लिंग’ के स्पिन-ऑफ शो ‘देसी ब्लिंग’ में नजर आएंगे। शो के प्रोमो में दोनों के बीच इमोशनल ड्रामा देखने को मिला, जहां बहस के दौरान एक्ट्रेस तेजस्वी फूट-फूटकर रोने लगती हैं। दुबई में रहने वाले अमीर भारतीयों की जिंदगी पर आधारित यह रियलिटी शो 2026 में नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज होगा।

‘देसी ब्लिंग’ में नजर आने वाले हैं करण और तेजस्वी की जोड़ी

टीवी की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश जल्द ही ‘देसी ब्लिंग’ में नजर आने वाले हैं, जो दुबई में रहने वाले अमीर भारतीयों की आलीशान जिंदगी को दर्शाती है। शो का प्रीमियर नेटफ्लिक्स इंडिया पर होने वाला और ये शो ‘दुबई ब्लिंग’ का स्पिन-ऑफ है।

शुक्रवार (8 मई) को रिलीज हुए शो के नए प्रोमो में करण और तेजस्वी प्रकाश पर फोकस किया गया है। क्लिप में तेजस्वी कहती हैं कि उनके बॉयफ्रेंड पर उनके आसपास के लोगों का साफ असर दिखता है, जिस पर करण सवाल करते हैं कि वो उनके रिश्ते का ‘अपमान’ क्यों कर रही हैं। करण कहते हैं, “ये हमारा तरीका नहीं है,” जिसके बाद तेजस्वी फूट-फूटकर रोने लगती हैं। एक और सीन में रिजवान साजन करण से कहते हैं कि उन्हें पता है कि करण तेजस्वी के पति बनना चाहते हैं, पिता नहीं।

‘देसी ब्लिंग’ में करण और तेजस्वी की शादी अफवाह भी आई थी

ख़बरों की मानें तो कुछ समय पहले अफवाहें उड़ रही थीं कि करण और तेजस्वी अपने शो ‘देसी ब्लिंग’ में शादी कर सकते हैं। हालांकि, इन झूठी खबरों का खंडन करते हुए करण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा कि वो इस बात से तंग आ चुके हैं कि लोग उनकी शादी इस साल या अगले साल करवाने की बात कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि वो किसी रियलिटी शो में अपनी सगाई की घोषणा करेंगे।

करण और तेजस्वी का रिश्ता

फिलहाल, करण और तेजस्वी कुकिंग पर आधारित रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में नजर आ रहे हैं, जहां करण एल्विस यादव के साथ और तेजस्वी अर्जुन बिजलानी के साथ जोड़ी में हैं। गौरतलब है कि करण और तेजस्वी साल 2021 से रिलेशनशिप में हैं और एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात बिग बॉस सीजन 15 के घर में हुई थी। जहां दोनों को प्यार हुआ और अब दोंनो को अक्सर साथ में पब्लिकली अपने प्यार का इजहार करते हुए देखा जाता है और दोनों सुर्खियों में रहते हैं।

शो के बारे में

शो में कई जानी-मानी हस्तियां नजर आएंगी, जिनमें इंडस्ट्रियलिस्ट रिजवान साजन, सतीश सनपाल, एडेल साजन और सना साजन के साथ-साथ ताबिंदा सनपाल, पामला सेरेना, द्युति पार्रक, इरिना किनाख, अलिजे मिर्जा, लैली मिर्जा और ज्योतिषी जानवी गौर के नाम शामिल हैं। जानकारी बता दें कि फिलहाल, देसी ब्लिंग की रिलीज डेट का अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया पर इस शो का प्रीमियर 2026 में होने की पुष्टि हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *