Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव से सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 24,200 के करीब, बैंकिंग शेयर में बिकवाली हावी

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव से सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 24,200 के करीब, बैंकिंग शेयर में बिकवाली हावी

Share Market: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे खराब संकेतों और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। बाजार खुलते ही बिकवाली का भारी दबाव देखा गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने दुनियाभर के निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिसका सीधा असर दलाल स्ट्रीट पर देखने को मिला।

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई (BSE) सेंसेक्स करीब 212 अंकों की गिरावट के साथ 77,631 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर निफ्टी50 भी 93 अंक लुढ़क कर 24,233 पर ओपन हुआ। देखते ही देखते सेंसेक्स में 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी नजर आ रही है। इसमें HDFC बैंक, AXIS बैंक में सबस ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। नहीं, निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में ज्यादातर सेक्टर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

BSE

इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

आज बाजार की नजरें कई बड़ी कंपनियों के चौथी तिमाही (Q4) के नतीजों पर भी रहेंगी। इनमें टाटा कंज्यूमर, टाइटन, स्विगी, बैंक ऑफ बड़ौदा और कल्याण ज्वैलर्स जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा, आज OnEMI टेक्नोलॉजी की बाजार में लिस्टिंग भी होने जा रही है।

ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट का माहौल

जापान का निक्केई250 करीब 0.63 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में थे। वहीं, अमेरिकी बाजार (S&P 500 और नैस्डैक) भी कल गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक बाजारों में आ रही इस गिरावट का मुख्य कारण मिडिल ईस्ट में चल रहा विवाद है, जिसके कारण कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमतों में उछाल आया है और यह 101 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *