गोंडा में विद्युत व्यवस्था में लापरवाही पर आयुक्त सख्त:कंपनियों को ब्लैक लिस्ट की चेतावनी, अधिकारियों को लगाई फटकार

गोंडा में विद्युत व्यवस्था में लापरवाही पर आयुक्त सख्त:कंपनियों को ब्लैक लिस्ट की चेतावनी, अधिकारियों को लगाई फटकार

गोंडा देवी पाटन मंडल की कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल ने गोंडा में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की है इस दौरान उन्होंने लापरवाही पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए बिजली विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई है। कमिश्नर ने परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइनों को तत्काल प्रभाव से अभियान चलाकर हटाने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। कमिश्नर नागपाल ने आरडीएसएस योजना के तहत अविद्युतीकृत बस्तियों के विद्युतीकरण और नए कनेक्शन जारी करने की धीमी प्रगति पर मेसर्स विक्रान इंजीनियरिंग लिमिटेड पर कड़ी नाराजगी जताई है।।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्यों में तत्काल सुधार नहीं हुआ, तो कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।विद्यालय परिसरों से गुजर रही एचटी और एलटी लाइनों की शिफ्टिंग में गोंडा में धीमी प्रगति पर भी कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी एजेंसियों को अभियान चलाकर स्कूल परिसरों को जल्द से जल्द बिजली लाइनों से मुक्त कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि किसी भी विद्यालय के ऊपर बिजली के तार नहीं लटकने चाहिए।मण्डलायुक्त ने सरकारी नलकूपों और पेयजल योजनाओं के ऊर्जीकरण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने, नए विद्युत कनेक्शन जारी करने तथा उपभोक्ता शिकायतों का त्वरित समाधान करने के भी निर्देश दिए। एसएमएम इंफ्राटेक को एक माह के भीतर सभी लंबित विद्युत कार्य पूर्ण करने को कहा गया है, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। अन्य कार्यदायी संस्थाओं को दस दिन में लंबित कार्य समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा अगर अगली बैठक तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो बिजली विभाग की जिम्मेदार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करके कठोर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *