Maharashtra SSC Result 2026: 10th क्लास के रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, जान लें ये कुछ जरूरी बातें

Maharashtra SSC Result 2026: 10th क्लास के रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, जान लें ये कुछ जरूरी बातें

Maharashtra SSC Result 2026: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) आज यानी 8 मई को कक्षा 10वीं के SSC बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। बोर्ड की तरफ से सुबह 11 बजे पुणे कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। आज दोपहर तक बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। आपको बता दें कि इस साल 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी, ऐसे में पूरे राज्य में रिजल्ट को लेकर उत्साह और बेचैनी दोनों देखने को मिल रही है।

कब और कहां देखें रिजल्ट

जानकारी के अनुसार, स्टूडेंट्स दोपहर 1 बजे से आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड ने रिजल्ट चेक करने के लिए mahahsscboard.in, sscresult.mkcl.org, DigiLocker और IE Education Portal की सुविधा दी है। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। बोर्ड की ओर से जारी की जाने वाली ऑनलाइन मार्कशीट फिलहाल प्रोविजनल होगी, जबकि ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद स्कूलों में भेजी जाएगी।

पेपर लीक विवाद के बीच आया रिजल्ट अपडेट

इस साल महाराष्ट्र SSC परीक्षा के दौरान गणित के पेपर लीक होने का मामला भी सामने आया था। रिपोर्ट के अनुसार, ‘Maharashtraleakers’ नाम के एक टेलीग्राम चैनल पर परीक्षा से पहले मैथ्स के पेपर शेयर किए गए थे। इस मामले में पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोगों ने पैसे ठगने के लिए इस करह की साजिश की थी। हालांकि बोर्ड ने साफ किया है कि रिजल्ट और परीक्षा प्रक्रिया पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।

यह खबर अपडेट की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *