मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आज बंधेंगे 200 जोड़े:सैकड़ों आवेदन हुए निरस्त, बारात में शामिल होंगे जनप्रतिनिधि

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आज बंधेंगे 200 जोड़े:सैकड़ों आवेदन हुए निरस्त, बारात में शामिल होंगे जनप्रतिनिधि

छिंदवाड़ा: शहर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत आज शुक्रवार 8 मई को (पोला ग्राउंड) दशहरा मैदान में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। नगर निगम के माध्यम से इस आयोजन में 200 जोड़ों का पंजीयन किया गया है, जिनका विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। निर्धारित संख्या पूरी होने के कारण इस बार बड़ी संख्या में आए आवेदन निरस्त भी किए गए हैं। कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शुरू होगा, जहां वर-वधु की उपस्थिति, पंजीयन और स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद सुबह 10 बजे बारात प्रस्थान करेगी और 11 बजे बारात स्वागत का कार्यक्रम होगा। सुबह 11:30 बजे अतिथियों के संबोधन के साथ वैवाहिक कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से स्वरुचि भोज शुरू होगा, जबकि दोपहर 2 बजे से भांवर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम चरण में दोपहर 3 बजे वर-वधु आशीर्वाद कार्यक्रम रखा गया है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष योजना के प्रति लोगों का उत्साह अधिक रहा, लेकिन शासन द्वारा निर्धारित संख्या सीमित होने के कारण केवल 200 जोड़ों का ही चयन किया जा सका। आयोजन को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों व अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *