Multibagger Stocks: 7 पैसे से 167 रुपये तक का सफर, इन 18 पेनी शेयरों ने निवेशकों को कर दिया मालामाल, देखिए ये आंकड़े

Multibagger Stocks: 7 पैसे से 167 रुपये तक का सफर, इन 18 पेनी शेयरों ने निवेशकों को कर दिया मालामाल, देखिए ये आंकड़े

Multibagger Stocks: शेयर बाजार में पेनी स्टॉक्स का नाम सुनते ही ज्यादातर निवेशक सावधान हो जाते हैं। क्योंकि कम कीमत वाले इन शेयरों में उतार-चढ़ाव बहुत तेज होता है, कारोबार कम रहता है और कई बार कंपनियों की हालत भी भरोसेमंद नहीं होती। लेकिन पिछले पांच सालों ने बाजार की एक अलग तस्वीर भी दिखाई है। कुछ ऐसे छोटे शेयर, जिन्हें कभी लोग नजरअंदाज करते थे, आज हजारों करोड़ रुपये की कंपनियां बन चुके हैं।

मई 2021 में 20 रुपये से नीचे ट्रेड करने वाले कम से कम 18 शेयर अब 3,000 करोड़ से लेकर 12,000 करोड़ रुपये तक के मार्केट कैप क्लब में पहुंच चुके हैं। यानी जिसने सही समय पर सही कंपनी पहचान ली, उसकी किस्मत चमक गई।

डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर

इनमें सबसे ज्यादा चर्चा डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर की रही। मई 2021 में इस कंपनी का शेयर सिर्फ 7 पैसे पर था। अब यही शेयर करीब 167 रुपये तक पहुंच चुका है। कंपनी का मार्केट कैप भी करीब 19 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,800 करोड़ रुपये के पार निकल गया। जिसने उस समय थोड़ा भी भरोसा दिखाया होगा, उसका निवेश अब कई गुना बढ़ चुका है।

वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज

ग्रीन एनर्जी थीम ने भी निवेशकों को तगड़ा फायदा पहुंचाया। वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज इसका बड़ा उदाहरण है। मई 2021 में इसका शेयर करीब 14 रुपये पर था और अब यह 1,000 रुपये के ऊपर पहुंच चुका है। कंपनी की वैल्यू 10,600 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। भारत में सोलर सेक्टर में तेजी और क्लीन एनर्जी पर बढ़ते फोकस का इस कंपनी को बड़ा फायदा मिला।

KPI ग्रीन एनर्जी

KPI ग्रीन एनर्जी ने भी निवेशकों को मालामाल कर दिया है। पांच साल पहले इसका शेयर 7 रुपये से भी नीचे था और अब यह 455 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। कंपनी सोलर और हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। ग्रीन एनर्जी की बढ़ती मांग ने इसके कारोबार को नई उड़ान दी है।

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स

डिफेंस सेक्टर में भी कई छोटे शेयरों ने बड़ा खेल दिखाया। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का शेयर 10 रुपये से बढ़कर 300 रुपये के पार पहुंच गया। घरेलू डिफेंस खरीद और सरकार के बढ़ते ऑर्डर्स ने इस सेक्टर की कंपनियों को नई ताकत दी है। वहीं एवांटेल जैसे शेयरों ने भी सैटेलाइट और डिफेंस कम्युनिकेशन कारोबार के दम पर शानदार रिटर्न दिए।

जुपिटर वैगन्स

रेलवे सेक्टर की बात करें तो जुपिटर वैगन्स ने निवेशकों को जबरदस्त कमाई कराई। रेलवे कैपेक्स सरकार की बड़ी थीम बन गया और इसका फायदा इस कंपनी को मिला। पांच साल पहले करीब 16 रुपये पर ट्रेड करने वाला शेयर अब 296 रुपये के आसपास पहुंच चुका है। कंपनी वैगन्स, कोच और रेलवे कंपोनेंट बनाती है।

AGI Infra

रियल एस्टेट सेक्टर में AGI Infra ने भी शानदार प्रदर्शन किया। पंजाब की इस कंपनी को उत्तर भारत में बढ़ती हाउसिंग डिमांड का फायदा मिला। कंपनी का शेयर 7 रुपये से बढ़कर 367 रुपये तक पहुंच गया।

इन शेयरों में भी अच्छी तेजी

इसके अलावा Transformers & Rectifiers India, Lloyds Engineering Works, Websol Energy System, Knowledge Marine और Swan Defence & Heavy Industries जैसे शेयर भी अब हजारों करोड़ रुपये की वैल्यू वाली कंपनियों में शामिल हो चुके हैं।

दरअसल, 2021 से 2026 के बीच भारतीय बाजार में कई बड़े सेक्टोरल ट्रेंड देखने को मिले। रेलवे, डिफेंस, सोलर मैन्युफैक्चरिंग, ट्रांसमिशन इक्विपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में जोरदार निवेश आया। सरकार की PLI स्कीम, लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर जोर और रिकॉर्ड सरकारी खर्च ने कई छोटी कंपनियों को तेजी से आगे बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *