बक्सर जिले के एकौना गांव में युवक मनीष यादव को गोली मारने की घटना ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। डुमरांव के पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा ने दावा किया है कि मनीष यादव पर हत्या की नीयत से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि मनीष को तीन से चार गोलियां मारने की कोशिश की गई, जिसमें से दो मिस हो गईं जबकि एक गोली उसके पेट में लगी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कुशवाहा ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि पूरे बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। सरकार राजनीतिक जीत का जश्न मना रही
अजीत कुशवाहा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ सरकार राजनीतिक जीत का जश्न मना रही है, वहीं दूसरी ओर बिहार में अपराधों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कानून व्यवस्था के नाम पर केवल दिखावा कर रही है। पूर्व विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना के मुख्य आरोपी रौनक तिवारी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है, जबकि उसका नाम सामने आ चुका है। रौनक तिवारी को एनडीए का समर्थक बताया जा रहा
कुशवाहा ने आरोप लगाया कि प्रशासन ‘टारगेटेड’ कार्रवाई कर रहा है और राज्य में जातिगत तनाव को बढ़ावा देने वाली राजनीति की जा रही है। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत के आधार पर दावा किया कि मनीष यादव सोशल मीडिया पर महागठबंधन का समर्थक था। वहीं, आरोपी रौनक तिवारी को एनडीए का समर्थक बताया जा रहा है। बक्सर जिले के एकौना गांव में युवक मनीष यादव को गोली मारने की घटना ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। डुमरांव के पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा ने दावा किया है कि मनीष यादव पर हत्या की नीयत से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि मनीष को तीन से चार गोलियां मारने की कोशिश की गई, जिसमें से दो मिस हो गईं जबकि एक गोली उसके पेट में लगी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कुशवाहा ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि पूरे बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। सरकार राजनीतिक जीत का जश्न मना रही
अजीत कुशवाहा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ सरकार राजनीतिक जीत का जश्न मना रही है, वहीं दूसरी ओर बिहार में अपराधों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कानून व्यवस्था के नाम पर केवल दिखावा कर रही है। पूर्व विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना के मुख्य आरोपी रौनक तिवारी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है, जबकि उसका नाम सामने आ चुका है। रौनक तिवारी को एनडीए का समर्थक बताया जा रहा
कुशवाहा ने आरोप लगाया कि प्रशासन ‘टारगेटेड’ कार्रवाई कर रहा है और राज्य में जातिगत तनाव को बढ़ावा देने वाली राजनीति की जा रही है। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत के आधार पर दावा किया कि मनीष यादव सोशल मीडिया पर महागठबंधन का समर्थक था। वहीं, आरोपी रौनक तिवारी को एनडीए का समर्थक बताया जा रहा है।


