बिहटा में युवक की हत्या का खुलासा:पुलिस ने पत्नी और छोटे भाई को किया गिरफ्तार, अवैध संबंध बनी वजह हत्या में उपयोग हुई हथियार और खोखा बरामद।

बिहटा में युवक की हत्या का खुलासा:पुलिस ने पत्नी और छोटे भाई को किया गिरफ्तार, अवैध संबंध बनी वजह हत्या में उपयोग हुई हथियार और खोखा बरामद।

पटना के बिहटा थानाक्षेत्र के महम्मदपुर गांव में 4 मई को हुए अनुरोध कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी निशु कुमारी और उसके छोटे भाई कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अवैध संबंध इस हत्या की मुख्य वजह बनी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार और निशु कुमारी के रूप में की है। घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार और गोली का खोखा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस घटना के संबंध में पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने विस्तृत जानकारी दी। जहां सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बीते 4मई की सुबह पुलिस को सूचना मिली की महम्मदपुर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। सूचना मिलने का पुलिस की टीम मौके पहुंची और घायल अवस्था में अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया घटना को गंभीरता से देखते हुए एसआईटी टीम का गठन किया गया था इस सोसाइटी टीम में दानापुर डीएसपी स्थानीय थानाअध्यक्ष के अलावा टेक्निकल टीम भी शामिल थी। युवक को मारी थी गोली जांच के बाद घटना में शामिल उसके छोटे भाई कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया उससे पूछताछ के बाद पता चला कि कुंदन कुमार पिछले कई सालों से अपने बड़े भाई की पत्नी से अवैध संबंध रखा था। इसी के कारण उसका बड़ा भाई बीच में आ रहा था घटना के दिन भी बड़े भाई ने दोनों को देख लिया। इसी विवाद में आरोपी कुंदन कुमार ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल इस हत्या मामले में मृतक की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है फिलहाल उससे भी पूछताछ की जा रही है। पटना के बिहटा थानाक्षेत्र के महम्मदपुर गांव में 4 मई को हुए अनुरोध कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी निशु कुमारी और उसके छोटे भाई कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अवैध संबंध इस हत्या की मुख्य वजह बनी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार और निशु कुमारी के रूप में की है। घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार और गोली का खोखा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस घटना के संबंध में पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने विस्तृत जानकारी दी। जहां सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बीते 4मई की सुबह पुलिस को सूचना मिली की महम्मदपुर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। सूचना मिलने का पुलिस की टीम मौके पहुंची और घायल अवस्था में अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया घटना को गंभीरता से देखते हुए एसआईटी टीम का गठन किया गया था इस सोसाइटी टीम में दानापुर डीएसपी स्थानीय थानाअध्यक्ष के अलावा टेक्निकल टीम भी शामिल थी। युवक को मारी थी गोली जांच के बाद घटना में शामिल उसके छोटे भाई कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया उससे पूछताछ के बाद पता चला कि कुंदन कुमार पिछले कई सालों से अपने बड़े भाई की पत्नी से अवैध संबंध रखा था। इसी के कारण उसका बड़ा भाई बीच में आ रहा था घटना के दिन भी बड़े भाई ने दोनों को देख लिया। इसी विवाद में आरोपी कुंदन कुमार ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल इस हत्या मामले में मृतक की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है फिलहाल उससे भी पूछताछ की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *