नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:कानपुर देहात के बरौर में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:कानपुर देहात के बरौर में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

बरौर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस के मुताबिक, मामले में शिवम पुत्र राकेश नायक निवासी ग्राम निगोही डेरा, थाना बरौर को नामजद किया गया था। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। गुरुवार को बरौर पुलिस टीम ने आरोपी शिवम को रायरामापुर गेट, थाना बरौर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार और उपनिरीक्षक श्याम सिंह शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *