उत्तर प्रदेश के मजदूर की औरंगाबाद में मौत:ईंट भट्ठा पर काम करता था, बांस से लटका मिला शव; हत्या, आत्महत्या एंगल पर जांच

उत्तर प्रदेश के मजदूर की औरंगाबाद में मौत:ईंट भट्ठा पर काम करता था, बांस से लटका मिला शव; हत्या, आत्महत्या एंगल पर जांच

औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात उत्तर प्रदेश के एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। गुरुवार सुबह मजदूर की मौत की सूचना उस वक्त मिली, जब उसकी लाश ईंट भट्ठा के पास बांस के सहारे फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों और मजदूरों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला अंतर्गत बिंदकी थाना क्षेत्र के सहबाजपुर बेहटा गांव के रहने वाले ज्ञान सिंह के रूप में की गई है। वो पिछले करीब चार महीने से अंबा थाना क्षेत्र के जीवा बिगहा गांव के पास ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। जानकारी के अनुसार, सुबह ईंट भट्ठा पर काम करने वाले कुछ मजदूरों की नजर बांस से लटके शव पर पड़ी। इसके बाद मजदूरों ने अन्य लोगों को सूचना दी। लाश की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने डायल 112 और अंबा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही शव को फंदे से उतारा सूचना मिलने के बाद सबसे पहले देव थाना की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। बाद में पता चला कि घटनास्थल अंबा थाना क्षेत्र में पड़ता है। इसके बाद अंबा थाना अध्यक्ष राहुल राज, एसआई सुमित सुमन, पंकज कुमार और पारसनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही ईंट भट्ठा पर काम कर रहे अन्य मजदूरों ने शव को फंदे से उतार लिया था। बाद में शव को घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर ईंट भट्ठा परिसर में बने एक झोपड़ीनुमा कमरे में रख दिया गया। अंबा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। चार महीना पहले ईंट भट्ठा पर काम करने आया था मृतक के साथ काम करने वाले उत्तर प्रदेश के कटरा जाफरगंज निवासी मजदूर मो. अली राजा ने बताया कि ज्ञान सिंह का उसके गांव में ननिहाल था, जिसके कारण दोनों की पहले से पहचान थी। करीब चार महीने पहले वह उसे अपने साथ ईंट भट्ठा पर काम करने लेकर आया था। अली राजा ने बताया कि बुधवार की शाम से ही ज्ञान सिंह गायब था। रात में उसकी ड्यूटी भी थी, लेकिन वह काम पर नहीं पहुंचा। अली राजा के अनुसार, रात 12 बजे तक उसकी खुद की ड्यूटी थी। उसे उम्मीद थी कि ज्ञान सिंह कुछ देर में काम पर आ जाएगा, लेकिन वह नहीं पहुंचा। पूरी रात काम करने के बाद वह सुबह सो गया। बाद में शोरगुल सुनकर उसकी नींद खुली तो पता चला कि ज्ञान सिंह का शव फंदे से लटका मिला है। साथी मजदूर ने ये भी बताया कि ज्ञान सिंह शराब पीने का आदी था और अक्सर नशे में रहता था। बुधवार की शाम भी उसने ताड़ी पी रखी थी और काफी नशे में था। करीब एक महीने पहले उसने अपना मोबाइल फोन भी तोड़ दिया था। बांस के पेड़ से घुटनों के बल लटका हुआ था शव हालांकि, ज्ञान सिंह की मौत को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कई ग्रामीणों का कहना है कि बांस काफी लचीला होता है और उस पर किसी व्यक्ति का लटकना मुश्किल माना जाता है। लोगों का कहना है कि शव जमीन से काफी कम ऊंचाई पर घुटने के बल लटका हुआ था, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि संभवतः उसकी कहीं और हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया हो ताकि मामला आत्महत्या का लगे। हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही पुलिस फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच रही है।साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, ज्ञान सिंह अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। घटना के बाद उसके परिवार में मातम का माहौल है। औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात उत्तर प्रदेश के एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। गुरुवार सुबह मजदूर की मौत की सूचना उस वक्त मिली, जब उसकी लाश ईंट भट्ठा के पास बांस के सहारे फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों और मजदूरों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला अंतर्गत बिंदकी थाना क्षेत्र के सहबाजपुर बेहटा गांव के रहने वाले ज्ञान सिंह के रूप में की गई है। वो पिछले करीब चार महीने से अंबा थाना क्षेत्र के जीवा बिगहा गांव के पास ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। जानकारी के अनुसार, सुबह ईंट भट्ठा पर काम करने वाले कुछ मजदूरों की नजर बांस से लटके शव पर पड़ी। इसके बाद मजदूरों ने अन्य लोगों को सूचना दी। लाश की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने डायल 112 और अंबा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही शव को फंदे से उतारा सूचना मिलने के बाद सबसे पहले देव थाना की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। बाद में पता चला कि घटनास्थल अंबा थाना क्षेत्र में पड़ता है। इसके बाद अंबा थाना अध्यक्ष राहुल राज, एसआई सुमित सुमन, पंकज कुमार और पारसनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही ईंट भट्ठा पर काम कर रहे अन्य मजदूरों ने शव को फंदे से उतार लिया था। बाद में शव को घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर ईंट भट्ठा परिसर में बने एक झोपड़ीनुमा कमरे में रख दिया गया। अंबा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। चार महीना पहले ईंट भट्ठा पर काम करने आया था मृतक के साथ काम करने वाले उत्तर प्रदेश के कटरा जाफरगंज निवासी मजदूर मो. अली राजा ने बताया कि ज्ञान सिंह का उसके गांव में ननिहाल था, जिसके कारण दोनों की पहले से पहचान थी। करीब चार महीने पहले वह उसे अपने साथ ईंट भट्ठा पर काम करने लेकर आया था। अली राजा ने बताया कि बुधवार की शाम से ही ज्ञान सिंह गायब था। रात में उसकी ड्यूटी भी थी, लेकिन वह काम पर नहीं पहुंचा। अली राजा के अनुसार, रात 12 बजे तक उसकी खुद की ड्यूटी थी। उसे उम्मीद थी कि ज्ञान सिंह कुछ देर में काम पर आ जाएगा, लेकिन वह नहीं पहुंचा। पूरी रात काम करने के बाद वह सुबह सो गया। बाद में शोरगुल सुनकर उसकी नींद खुली तो पता चला कि ज्ञान सिंह का शव फंदे से लटका मिला है। साथी मजदूर ने ये भी बताया कि ज्ञान सिंह शराब पीने का आदी था और अक्सर नशे में रहता था। बुधवार की शाम भी उसने ताड़ी पी रखी थी और काफी नशे में था। करीब एक महीने पहले उसने अपना मोबाइल फोन भी तोड़ दिया था। बांस के पेड़ से घुटनों के बल लटका हुआ था शव हालांकि, ज्ञान सिंह की मौत को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कई ग्रामीणों का कहना है कि बांस काफी लचीला होता है और उस पर किसी व्यक्ति का लटकना मुश्किल माना जाता है। लोगों का कहना है कि शव जमीन से काफी कम ऊंचाई पर घुटने के बल लटका हुआ था, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि संभवतः उसकी कहीं और हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया हो ताकि मामला आत्महत्या का लगे। हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही पुलिस फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच रही है।साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, ज्ञान सिंह अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। घटना के बाद उसके परिवार में मातम का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *