मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के आवेदन शुरू:मऊ में उद्योग-सेवा क्षेत्र के लिए 25 लाख तक का लोन दिया जाएगा

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के आवेदन शुरू:मऊ में उद्योग-सेवा क्षेत्र के लिए 25 लाख तक का लोन दिया जाएगा

मऊ जिले में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत लोन काे आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए लक्ष्य प्राप्त हो चुका है। इस योजना का उद्देश्य उद्योग और सेवा क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करना है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा। योजना के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का हाईस्कूल उत्तीर्ण होना और आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। इस योजना के अंतर्गत उद्योग क्षेत्र के लिए अधिकतम 25 लाख रुपये और सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। सभी वर्गों के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 25 प्रतिशत मार्जिन मनी (सब्सिडी) के रूप में प्रदान किया जाएगा। सामान्य वर्ग के आवेदकों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत और अन्य वर्ग के आवेदकों को 5 प्रतिशत स्वयं का अंशदान लगाना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद, आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, गाजीपुर तिराहा, मऊ में जमा करनी होगी। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए, किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, मऊ कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। आवेदन के लिए वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *