3 साल पहले सहेली से शादी, अब लटकी मिली लाश:मृतका के पिता बोले- बेटी लड़कों के वेश में रहती थी, ‘पत्नी’ के परिजन ने की थी गाली-गलौज

3 साल पहले सहेली से शादी, अब लटकी मिली लाश:मृतका के पिता बोले- बेटी लड़कों के वेश में रहती थी, ‘पत्नी’ के परिजन ने की थी गाली-गलौज

भागलपुर के बाइपास इलाके के बिलैया दियारा में दो दिन पहले एक लाश मिली थी। पहले बताया गया था कि लाश 18 साल के लड़के की है, उस वक्त उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। दो दिनों के बाद खुलासा हुआ है कि लाश लड़के नहीं बल्कि 20 साल की लड़की की थी। लड़की ने 3 साल पहले अपनी सहेली से शादी की थी। शादी के बाद से लड़की, लड़कों के वेश में रहती थी। मृतका की पहचान घोघा थाना क्षेत्र के नया टोला शाहपुर के रहने वाले भोला मंडल की बेटी चिंता कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चिंता के पिता ने आरोप लगाया है कि घटना से एक दिन पहले चिंता बिना बताए घर से निकल गई थी। दरअसल, चिंता की ‘पत्नी’ काजल के घरवालों ने मेरी बेटी से गाली गलौच की थी। एक दिन बाद उसकी पेड़ से लटकी लाश मिली थी। जानकारी के मुताबिक, अब पुलिस आत्महत्या समेत हत्या के एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला चिंता के पिता भोला मंडल ने बताया कि मेरी बेटी ने 3 साल पहले खरवा गांव की रहने वाली काजल कुमारी से “समलैंगिक विवाह” किया था और तब से पुरुष वेश में रह रही थी। मेरी बेटी पति का जबकि काजल उसकी पत्नी थी। शादी के बाद से दोनों छिपकर मिलते जुलते थे। पुलिस को दिए आवेदन में भोला मंडल ने बताया कि जब पुलिस की ओर से मुझे मेरी बेटी की पेड़ से लटकी लाश मिलने की सूचना मिली, तभी मुझे शक हो गया कि मेरी बेटी की हत्या की गई है। मृतका के पिता ने काजल कुमारी और उसके परिवार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। भोला मंडल ने बताया कि मेरी बेटी शुरुआत से ही लड़कों की तरह रहती थी, कपड़े लड़कों की ही तरह पहनती थी और बाल भी लड़कों की तरह छोटे रखती थी। गांव में ही घूमने के दौरान चिंता की मुलाकात काजल से हुई थी। फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों शादी कर एक साथ रहने लगे थे। हालांकि, जब इस बारे में काजल के घर वालों को पता चला तो उन्होंने इस रिश्ते का विरोध किया। इस बीच काजल और चिंता कभी-कभी एक दूसरे से छिपकर मिलते रहते थे। फिलहाल, पुलिस अब प्रेम संबंध, पारिवारिक दबाव और सामाजिक तनावतीनों एंगल पर जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष बोले- लड़की के पिता के बयान पर मामला दर्ज बाईपास थानाध्यक्ष सुमन कुमार राय ने बताया कि पिता के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस के सामने फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि ये मामला सामाजिक दबाव में की गई आत्महत्या है या फिर रिश्ते और विवाद के बीच रची गई हत्या। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे प्रेम संबंध का दुखद अंत बता रहा है तो कोई इसे सामाजिक अस्वीकार्यता का परिणाम मान रहा है। वहीं, कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। भागलपुर के बाइपास इलाके के बिलैया दियारा में दो दिन पहले एक लाश मिली थी। पहले बताया गया था कि लाश 18 साल के लड़के की है, उस वक्त उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। दो दिनों के बाद खुलासा हुआ है कि लाश लड़के नहीं बल्कि 20 साल की लड़की की थी। लड़की ने 3 साल पहले अपनी सहेली से शादी की थी। शादी के बाद से लड़की, लड़कों के वेश में रहती थी। मृतका की पहचान घोघा थाना क्षेत्र के नया टोला शाहपुर के रहने वाले भोला मंडल की बेटी चिंता कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चिंता के पिता ने आरोप लगाया है कि घटना से एक दिन पहले चिंता बिना बताए घर से निकल गई थी। दरअसल, चिंता की ‘पत्नी’ काजल के घरवालों ने मेरी बेटी से गाली गलौच की थी। एक दिन बाद उसकी पेड़ से लटकी लाश मिली थी। जानकारी के मुताबिक, अब पुलिस आत्महत्या समेत हत्या के एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला चिंता के पिता भोला मंडल ने बताया कि मेरी बेटी ने 3 साल पहले खरवा गांव की रहने वाली काजल कुमारी से “समलैंगिक विवाह” किया था और तब से पुरुष वेश में रह रही थी। मेरी बेटी पति का जबकि काजल उसकी पत्नी थी। शादी के बाद से दोनों छिपकर मिलते जुलते थे। पुलिस को दिए आवेदन में भोला मंडल ने बताया कि जब पुलिस की ओर से मुझे मेरी बेटी की पेड़ से लटकी लाश मिलने की सूचना मिली, तभी मुझे शक हो गया कि मेरी बेटी की हत्या की गई है। मृतका के पिता ने काजल कुमारी और उसके परिवार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। भोला मंडल ने बताया कि मेरी बेटी शुरुआत से ही लड़कों की तरह रहती थी, कपड़े लड़कों की ही तरह पहनती थी और बाल भी लड़कों की तरह छोटे रखती थी। गांव में ही घूमने के दौरान चिंता की मुलाकात काजल से हुई थी। फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों शादी कर एक साथ रहने लगे थे। हालांकि, जब इस बारे में काजल के घर वालों को पता चला तो उन्होंने इस रिश्ते का विरोध किया। इस बीच काजल और चिंता कभी-कभी एक दूसरे से छिपकर मिलते रहते थे। फिलहाल, पुलिस अब प्रेम संबंध, पारिवारिक दबाव और सामाजिक तनावतीनों एंगल पर जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष बोले- लड़की के पिता के बयान पर मामला दर्ज बाईपास थानाध्यक्ष सुमन कुमार राय ने बताया कि पिता के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस के सामने फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि ये मामला सामाजिक दबाव में की गई आत्महत्या है या फिर रिश्ते और विवाद के बीच रची गई हत्या। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे प्रेम संबंध का दुखद अंत बता रहा है तो कोई इसे सामाजिक अस्वीकार्यता का परिणाम मान रहा है। वहीं, कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *