Thalapathy Vijay Son Jason Sanjay: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों सिर्फ अपनी राजनीतिक जीत की वजह से ही नहीं, बल्कि पारिवारिक विवादों को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन इस पूरे मामले में जिस नाम ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा है, वो हैं उनके बेटे जेसन संजय। सोशल मीडिया पर अचानक जेसन संजय को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और फैंस ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर पिता-पुत्र के रिश्ते में सब कुछ ठीक है या नहीं।
विजय की पार्टी का शानदार प्रदर्शन (Thalapathy Vijay Son Jason Sanjay)
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी TVK यानी तमिलगा वेत्री कजगम ने शानदार प्रदर्शन किया। पहली बार चुनावी मैदान में उतरी पार्टी ने 100 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया। खुद विजय ने भी दो सीटों पर जीत हासिल कर अपनी राजनीतिक ताकत का एहसास कराया। चुनावी सफलता के बाद जहां समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं सोशल मीडिया पर विजय के परिवार को लेकर नई बहस शुरू हो गई।
जेसन संजय के अनफॉलो करने की खबर
दरअसल, लोगों का ध्यान उस वक्त ज्यादा गया जब सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि जेसन संजय इंस्टाग्राम पर अपने पिता को फॉलो नहीं करते। कुछ लोगों ने ये तक कहना शुरू कर दिया कि उन्होंने विजय को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई कि जेसन ने हाल ही में ऐसा किया या पहले से ही वो विजय को फॉलो नहीं कर रहे थे। लेकिन चुनावी माहौल के बीच इस खबर ने इंटरनेट पर आग की तरह फैलना शुरू कर दिया।

कोर्ट में मां संगीता के साथ खड़े जेसन संजय
इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि जेसन संजय इस समय अपनी मां संगीता के साथ मजबूती से खड़े हैं। खबरों के मुताबिक संगीता और विजय के बीच लंबे समय से रिश्तों में तनाव चल रहा है और मामला अब अदालत तक पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि संगीता ने तलाक की याचिका दायर की है और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। ऐसे में बेटे का मां के पक्ष में खड़ा होना चर्चाओं का बड़ा कारण बन गया है। इतना ही नहीं, जेसन ने कुछ समय पहले अपने सरनेम से पिता विजय का नाम भी हटा लिया है।
जेसन संजय की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं
फैंस को सबसे ज्यादा हैरानी इस बात से हुई कि विजय की ऐतिहासिक राजनीतिक जीत पर जेसन संजय की तरफ से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। आमतौर पर बड़े मौकों पर स्टार किड्स अपने माता-पिता के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते दिखाई देते हैं, लेकिन इस बार जेसन की चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे कि कहीं परिवार के अंदर चल रही दूरियां अब खुलकर सामने तो नहीं आ गईं।
तृषा के साथ नजदीकियों की खबर
इस पूरे विवाद में अभिनेत्री तृषा कृष्णन का नाम भी लगातार सामने आ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विजय और तृषा की बढ़ती नजदीकियों की वजह से पारिवारिक रिश्तों में तनाव बढ़ा। हालांकि इन खबरों को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाहों और चर्चाओं का दौर लगातार जारी है।
इधर विजय राजनीतिक रूप से लगातार मजबूत होते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। पार्टी विधायकों ने उ


