तापमान 41.8 डिग्री पहुंचा, आज से हीट वेव का अलर्ट

तापमान 41.8 डिग्री पहुंचा, आज से हीट वेव का अलर्ट

बाड़मेर | पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले कुछ दिनों से बादल छाए रहे। ओलावृष्टि और बारिश भी हुई। इससे गर्मी का पारा गिरकर 40 डिग्री तक आ गया था। अब तापमान फिर से बढ़ने लगा है। बुधवार को बाड़मेर का पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब भीषण गर्मी का दौर फिर शुरू होने वाला है। गुरुवार से हीट वेव की संभावना है। 3-4 दिन में पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। बुधवार को सुबह से तीखी धूप खिली। दोपहर 1 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। वाहनों की रफ्तार थमी रही। लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। 10 मई तक पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। आगामी दिन लू और गर्मी के प्रकोप वाले रहेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *