बिजली चोरी पर कार्रवाई, चार लोगों पर एफआईआर

मैगरा|थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। विभाग की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। सेवरा पंचायत में चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने पाया कि कुछ लोग बिना मीटर और मीटर से छेड़छाड़ कर सीधे लाइन से बिजली का उपयोग कर रहे थे। इससे विभाग को लगातार राजस्व की क्षति हो रही थी। जांच के दौरान मौके पर साक्ष्य भी जुटाए गए। डुमरिया के कनीय अभियंता प्रदीप कुमार साह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई। जांच में कयूम अंसारी पर 39,830 रुपये, सेराज मियां पर 21,110 रुपये, मोइन मियां पर 10,603 रुपये और देवनी चौधरी पर 22,290 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मैगरा|थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। विभाग की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। सेवरा पंचायत में चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने पाया कि कुछ लोग बिना मीटर और मीटर से छेड़छाड़ कर सीधे लाइन से बिजली का उपयोग कर रहे थे। इससे विभाग को लगातार राजस्व की क्षति हो रही थी। जांच के दौरान मौके पर साक्ष्य भी जुटाए गए। डुमरिया के कनीय अभियंता प्रदीप कुमार साह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई। जांच में कयूम अंसारी पर 39,830 रुपये, सेराज मियां पर 21,110 रुपये, मोइन मियां पर 10,603 रुपये और देवनी चौधरी पर 22,290 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *