बुद्धेश्वर व्यापार मंडल का गठन, पदाधिकारी चुने गए:अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में चुनाव संपन्न

बुद्धेश्वर व्यापार मंडल का गठन, पदाधिकारी चुने गए:अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में चुनाव संपन्न

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी के नेतृत्व में बुधवार को बुद्धेश्वर उद्योग व्यापार मंडल के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से योगेंद्र सिंह को चेयरमैन मनोनीत किया गया। प्रमोद कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश राजपूत और मनोज कुमार गुप्ता को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद, पारदर्शी तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। चुनाव परिणामों के अनुसार, झब्लू गुप्ता को अध्यक्ष, धीरपाल यादव को महामंत्री और अमित पांडे को कोषाध्यक्ष चुना गया। सिद्धार्थ त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पदभार दिया गया। सुरेंद्र यादव को संगठन मंत्री बनाया गया उपाध्यक्ष पदों पर विवेक सिंह, शुभम यादव, राकेश मौर्य, आशुतोष गुप्ता और कुलदीप रावत को नियुक्त किया गया। सुरेंद्र यादव को संगठन मंत्री बनाया गया, जबकि राम सिंह, योगेंद्र यादव, रंजीत, सुरेंद्र मिश्रा और उपेंद्र मोहन मंत्री चुने गए। राम निहाल मौमी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम के दौरान, नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर महानगर महामंत्री अनुज गौतम, युवा महामंत्री शुभम मौर्य, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पारा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला और महामंत्री मनीष अवस्थी सहित कई प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे। 7 मई को बुद्धेश्वर उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि बुद्धेश्वर उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह 7 मई 2026, गुरुवार को शाम 4:15 बजे बुद्धेश्वर स्थित सीएम पैराडाइज (बीएसएनएल टावर के पास, मायापुरम) में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, साथ ही अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *