मधेपुरा में अपराध की योजना बनाते दो बदमाश अरेस्ट:STF के सहयोग से कट्टा-गोली और फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक बरामद

मधेपुरा में अपराध की योजना बनाते दो बदमाश अरेस्ट:STF के सहयोग से कट्टा-गोली और फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक बरामद

मधेपुरा पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो बदमाशों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार की शाम एसटीएफ से मिली सूचना के आधार पर की गई। इसकी जानकारी एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। ASP ने बताया कि सूचना मिली थी कि सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के इटहरी वार्ड एक निवासी ललटू कुमार उर्फ ललटू दास और पटोरी वार्ड सात निवासी मौसम कुमार अपने अन्य साथियों के साथ महेशुवा चौड़ा नहर पुल के पास किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे हैं। एसआईटी और एसटीएफ ने कार्रवाई की सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। एसआईटी, एसटीएफ और तकनीकी शाखा की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा, लूट के 13,200 रुपये, दो मोबाइल फोन तथा एक काले रंग की बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की गई। बाइक के इंजन और चेसिस नंबर से छेड़छाड़ बाइक के इंजन और चेसिस नंबर के साथ छेड़छाड़ कर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाया गया था। इस संबंध में भर्राही थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस की पूछताछ में कई लूट कांडों के उद्भेदन की भी जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। इनके खिलाफ भर्राही, मधेपुरा और कुमारखंड थानों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले पहले से दर्ज हैं। मधेपुरा पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो बदमाशों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार की शाम एसटीएफ से मिली सूचना के आधार पर की गई। इसकी जानकारी एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। ASP ने बताया कि सूचना मिली थी कि सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के इटहरी वार्ड एक निवासी ललटू कुमार उर्फ ललटू दास और पटोरी वार्ड सात निवासी मौसम कुमार अपने अन्य साथियों के साथ महेशुवा चौड़ा नहर पुल के पास किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे हैं। एसआईटी और एसटीएफ ने कार्रवाई की सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। एसआईटी, एसटीएफ और तकनीकी शाखा की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा, लूट के 13,200 रुपये, दो मोबाइल फोन तथा एक काले रंग की बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की गई। बाइक के इंजन और चेसिस नंबर से छेड़छाड़ बाइक के इंजन और चेसिस नंबर के साथ छेड़छाड़ कर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाया गया था। इस संबंध में भर्राही थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस की पूछताछ में कई लूट कांडों के उद्भेदन की भी जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। इनके खिलाफ भर्राही, मधेपुरा और कुमारखंड थानों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले पहले से दर्ज हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *