खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में गंगा स्नान कर लौट रहे 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना सपहा ढाला के समीप हुई। मृतक की पहचान सपहा वार्ड संख्या 9 निवासी स्वर्गीय नारद यादव के पुत्र जवाहर यादव के रूप में हुई है। वह बन्नी घाट से गंगा स्नान कर पैदल अपने घर लौट रहे थे। रोहड़ी के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। समसपुर पंचायत के सरपंच रविन्द्र यादव ने बताया कि युवक गंगा स्नान कर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। परिजन टिंकू कुमार के अनुसार, जवाहर यादव घर की नींव रखने के शुभ अवसर पर गंगा स्नान करने गए थे और करीब तीन बजे पैदल घर लौट रहे थे। लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सौंपा जवाहर यादव विवाहित थे और उनके दो पुत्र तथा चार पुत्रियां हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर बाइक सहित पुलिस के हवाले कर दिया। महेशखूंट थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में गंगा स्नान कर लौट रहे 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना सपहा ढाला के समीप हुई। मृतक की पहचान सपहा वार्ड संख्या 9 निवासी स्वर्गीय नारद यादव के पुत्र जवाहर यादव के रूप में हुई है। वह बन्नी घाट से गंगा स्नान कर पैदल अपने घर लौट रहे थे। रोहड़ी के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। समसपुर पंचायत के सरपंच रविन्द्र यादव ने बताया कि युवक गंगा स्नान कर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। परिजन टिंकू कुमार के अनुसार, जवाहर यादव घर की नींव रखने के शुभ अवसर पर गंगा स्नान करने गए थे और करीब तीन बजे पैदल घर लौट रहे थे। लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सौंपा जवाहर यादव विवाहित थे और उनके दो पुत्र तथा चार पुत्रियां हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर बाइक सहित पुलिस के हवाले कर दिया। महेशखूंट थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


