रक्षामंत्री से विधायक गौरी शंकर वर्मा ने की मुलाकात:जालौन में ECHS, स्पर्श सेल और मिलिट्री स्कूल की मांग; डिफेंस कॉरिडोर का रखा प्रस्ताव

रक्षामंत्री से विधायक गौरी शंकर वर्मा ने की मुलाकात:जालौन में ECHS, स्पर्श सेल और मिलिट्री स्कूल की मांग; डिफेंस कॉरिडोर का रखा प्रस्ताव

उरई विधानसभा क्षेत्र के विधायक गौरी शंकर वर्मा ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर जालौन के विकास और भूतपूर्व सैनिकों की सुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने इन मांगों के शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई। ECHS पॉलीक्लिनिक के लिए स्थायी जमीन की मांग विधायक ने उरई में Ex-Servicemen Contributory Health Scheme (ECHS) पॉलीक्लिनिक के लिए स्थायी भूमि आवंटन का मुद्दा प्रमुखता से रखा। जालौन में करीब 10 हजार भूतपूर्व सैनिक निवास करते हैं वर्तमान में पॉलीक्लिनिक किराए के छोटे भवन में संचालित बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डिफेंस लैंड उपलब्ध कराने की मांग की। ‘SPARSH सेल’ खोलने का प्रस्ताव पूर्व सैनिकों की पेंशन और वित्तीय कार्यों को आसान बनाने के लिए SPARSH सेल की स्थापना की मांग रखी गई। विधायक ने बताया कि अभी इन कामों के लिए झांसी जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की हानि होती है। सैन्य कैंटीन और मिलिट्री स्कूल की भी मांग विधायक ने लंबे समय से बंद पड़ी सैन्य कैंटीन को फिर से शुरू करने और जालौन में मिलिट्री स्कूल खोलने का प्रस्ताव दिया, ताकि युवाओं को सेना में भर्ती के लिए बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिल सके। डिफेंस कॉरिडोर से रोजगार की उम्मीद औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास प्रस्तावित SEZ के तहत जालौन में डिफेंस कॉरिडोर स्थापित करने की मांग भी रखी गई।
इससे क्षेत्र में निवेश बढ़ने और युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद जताई गई। रक्षामंत्री ने दिया आश्वासन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस मुलाकात के बाद जालौन के भूतपूर्व सैनिकों और युवाओं में सुविधाओं और विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *