सीवान में BJP नेता के जीजा की मौत:रोडरेज के दौरान 6 दिन पहले लगी थी गोली, घटना वाले दिन भांजे की हुई थी हत्या

सीवान में BJP नेता के जीजा की मौत:रोडरेज के दौरान 6 दिन पहले लगी थी गोली, घटना वाले दिन भांजे की हुई थी हत्या

सीवान में पूर्व MLC और BJP नेता मनोज कुमार सिंह के जीजा चंदन सिंह की भी इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पटना के IGIMS में 7 दिन से उनका इलाज चल रहा था। अभी तक उनके शरीर से गोली नहीं निकल पाई थी, इसके कारण आज उनकी मौत हो गई। बता दें कि 29 अप्रैल को रोडरेज मामले में बेटे हर्ष और पिता चंदन सिंह को बदमाशों ने गोली मारी थी। इसमें हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं पिता का इलाज चल रहा था। इस में मामले में 3 दिन पहले रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। वहीं, दूसरे आरोपी का 30 अप्रैल को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया था। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… 6 दिनों से ICU में चल रहा था इलाज सीवान गोलीकांड में घायल आशुतोष उर्फ चंदन का पटना स्थित IGIMS में पिछले छह दिनों से इलाज चल रहा था। गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका CCM (ICU) में उपचार जारी था। सांस नली के पास फंसी थी गोली घायल के मामा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि गोली सांस नली (ट्रेकिया) के पास फंसी हुई थी, जिससे स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे थे और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए इलाज कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, चंदन का ऑपरेशन कई बार तय होने के बावजूद टल चुका था। डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल्दबाजी में ऑपरेशन करना जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए पूरी सावधानी बरती जा रही थी। हालांकि, बिना ऑपरेशन के उनकी बुधवार को मौत हो गई। पहले मौके से आई 4 तस्वीरें देखिए… बीजेपी नेता बोले- आज न्याय हुआ बीजेपी के पूर्व MLC मनोज कुमार सिंह ने कहा, आज न्याय संगत कार्रवाई हुई है, इसके लिए मैं बिहार के सीएम सम्राट चौधरी, डीजीपी को धन्यवाद देना चाहता हूं। क्योंकि इन अपराधियों ने मेरे निर्दोष भांजे की हत्या की थी। घटना के बारे में मनोज सिंह ने बताया, 29 अप्रैल को मेरी भांजी का तिलक था, उसी दौरान छोटे से विवाद हुआ था। उस समय मै भी घर की छत पर मौजूद था लेकिन कहासुनी के दौरान अपराधी ने गोली चला दी गई थी जिसमें मेरे इकलौते भांजे की मौत हो गई थी, जबकि बहनोई जीवन और मौत से जूझ रहे है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… कार साइड करने को लेकर हुआ था विवाद दरअसल, कार साइड लगाने को लेकर चंदन-हर्ष की बदमाशों से बहस हो गई। मामला बढ़ा और बदमाशों ने कार से गन निकालकर दोनों पर फायरिंग कर दी। मामला नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास का है। रोडरेज वारदात के 10 घंटे के अंदर पुलिस ने एक आरोपी छोटू यादव के दोनों पैर में गोली मारी और उसे गिरफ्तार किया। वहीं,बदमाश सुनील यादव भी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने रोडरेज में इस्तेमाल हुई गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। खुद को पुलिस से घिरा देख सोनू ने फायरिंग की रोडरेज की वारदात में पुलिस की जांच में सोनू यादव का नाम सामने आया। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच शनिवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुख्य आरोपी सोनू यादव बड़हरिया थाना क्षेत्र की ओर भाग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी बीच रविवार की सुबह 4 बजे पुलिस ने गाड़ी चेकिंग के दौरान उसे घेर लिया। पुलिस से घिरता देख सोनू यादव ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सोनू यादव को गोली लग गई। वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। हत्या, लूट जैसे संगीन केस में वांटेड भी था मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल सोनू यादव को तुरंत कब्जे में लेकर सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सोनू यादव पर हत्या, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। सोनू के पास से पिस्टल बरामद घटना के समय सोनू बाइक से था जो घटनास्थल पर ही पड़ी है। पुलिस सूत्र की माने तो जिस पिस्टल से 29 अप्रैल को गोली मारी गई थी, उसी पिस्टल से इस समय भी पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसे मौके से बरामद कर लिया गया है। सीवान SP पूरन कुमार झा ने बताया, ‘शनिवार की रात गुप्त सूचना मिली रोडरेज मामले का मुख्य आरोपी सोनू यादव सीवान से लकड़ी गांव की तरफ जा रहा है। जिसके बाद मैं, SDPO अजय कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार, मुफ्फसिल थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह तलाश में निकले। जबकि बड़हरिया की तरफ से बड़हरिया पुलिस को लगाया गया। लकड़ी गांव और गौसीहाता के बीच दोनों तरफ खुद को घिरा देख सोनू ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। जिसमें सोनू को गोली लगी और वो वही गिर गया। अब जानिए इसके पहले हुए हाफ एनकाउंटर की पूरी कहानी हर्ष और उसके पिता पर फायरिंग के बाद से पुलिस अलर्ट थी। SP पूरन कुमार झा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसमें SDPO अजय कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार समेत कई थानों की पुलिस को लगाया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की, जिसमें संदिग्ध गाड़ी की पहचान हुई। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा निवासी छोटू कुमार यादव को चिन्हि्त किया। SP पूरन कुमार झा ने बताया, छोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि घटना में 4 लोग शामिल थे। हम छोटू को हथियार बरामद करने के लिए ले जा रहे थे। छोटू यादव ने 5 राउंड फायरिंग की थी पुलिस टीम हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव के तरफ निकली और बताए स्थान पर पहुंचकर छोटू को हथियार दिखाने को कहा। तभी अचानक छोटू ने हाथ छुड़ाते हुए हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। छोटू ने करीब पांच राउंड फायरिंग की। जिसके बचाव में पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की। दो गोली छोटू के दोनों घुटने में लगी। हमने उसे तुरंत कब्जे में ले लिया। छोटू का आपराधिक इतिहास भी सामने आए है। एक मामले में कुछ दिन पहले ही छपरा जेल से छूटा था। पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि आरोपी के दोनों घुटनों में गोली आर-पार हो चुकी थी। अब जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम 6.30 बजे चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष कुमार सिंह के साथ तिलक में जाने के लिए सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर परिवार के अन्य सदस्यों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से दूसरी गाड़ी आई और उसने हल्की ठोकर मार दी। इसके बाद चंदन अपनी गाड़ी से बाहर निकले और दूसरी कार के ड्राइवर से बात करने लगे। इतनी ही देर में दूसरे कार में बैठे लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि दूसरी गाड़ी में सवार लोगों ने हथियार निकालकर पिता चंदन और बेटे हर्ष पर फायरिंग शुरू कर दी। वीडियो में हर्ष को गोली मारता दिखा छोटू यादव बीजेपी नेता के परिवार पर फायरिंग करने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें हर्ष और उसके पिता चंदन के साथ अपराधी मारपीट करते दिख रहे हैं। तेज बारिश हो रही है। सड़क पर पानी भरा है। इसी दौरान छोटू यादव आता है और दोनों को गोली मार देता है। इसमें कुछ महिलाओं की आवाज भी आ रही हैं। जिन्होंने बालकनी से वीडियो शूट किया है।. महिलाएं कहनी हैं अरे..अरे देखो हर्ष को गोली मार दी। हर्ष इकलौता बेटा था और पटना से एलएलबी कर रहा था। पटना से शादी में शामिल होने सीवान आया था। उसके पिता चंदन बड़े बिजनेस मैन है। सीवान में उनका प्रिया गोल्ड बिस्कुट समेत एक अन्य प्रोडक्ट की एजेंसी है । जानिए अपराधियों के एनकाउंटर पर किसने क्या कहा सम्राट सरकार के 18 दिनों में चौथा एनकाउंटर सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के 18 दिनों में ये चौथा एनकाउंटर है। इसमें 2 फुल और 2 हाफ एनकाउंटर है। सीवान में पूर्व MLC और BJP नेता मनोज कुमार सिंह के जीजा चंदन सिंह की भी इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पटना के IGIMS में 7 दिन से उनका इलाज चल रहा था। अभी तक उनके शरीर से गोली नहीं निकल पाई थी, इसके कारण आज उनकी मौत हो गई। बता दें कि 29 अप्रैल को रोडरेज मामले में बेटे हर्ष और पिता चंदन सिंह को बदमाशों ने गोली मारी थी। इसमें हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं पिता का इलाज चल रहा था। इस में मामले में 3 दिन पहले रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। वहीं, दूसरे आरोपी का 30 अप्रैल को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया था। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… 6 दिनों से ICU में चल रहा था इलाज सीवान गोलीकांड में घायल आशुतोष उर्फ चंदन का पटना स्थित IGIMS में पिछले छह दिनों से इलाज चल रहा था। गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका CCM (ICU) में उपचार जारी था। सांस नली के पास फंसी थी गोली घायल के मामा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि गोली सांस नली (ट्रेकिया) के पास फंसी हुई थी, जिससे स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे थे और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए इलाज कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, चंदन का ऑपरेशन कई बार तय होने के बावजूद टल चुका था। डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल्दबाजी में ऑपरेशन करना जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए पूरी सावधानी बरती जा रही थी। हालांकि, बिना ऑपरेशन के उनकी बुधवार को मौत हो गई। पहले मौके से आई 4 तस्वीरें देखिए… बीजेपी नेता बोले- आज न्याय हुआ बीजेपी के पूर्व MLC मनोज कुमार सिंह ने कहा, आज न्याय संगत कार्रवाई हुई है, इसके लिए मैं बिहार के सीएम सम्राट चौधरी, डीजीपी को धन्यवाद देना चाहता हूं। क्योंकि इन अपराधियों ने मेरे निर्दोष भांजे की हत्या की थी। घटना के बारे में मनोज सिंह ने बताया, 29 अप्रैल को मेरी भांजी का तिलक था, उसी दौरान छोटे से विवाद हुआ था। उस समय मै भी घर की छत पर मौजूद था लेकिन कहासुनी के दौरान अपराधी ने गोली चला दी गई थी जिसमें मेरे इकलौते भांजे की मौत हो गई थी, जबकि बहनोई जीवन और मौत से जूझ रहे है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… कार साइड करने को लेकर हुआ था विवाद दरअसल, कार साइड लगाने को लेकर चंदन-हर्ष की बदमाशों से बहस हो गई। मामला बढ़ा और बदमाशों ने कार से गन निकालकर दोनों पर फायरिंग कर दी। मामला नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास का है। रोडरेज वारदात के 10 घंटे के अंदर पुलिस ने एक आरोपी छोटू यादव के दोनों पैर में गोली मारी और उसे गिरफ्तार किया। वहीं,बदमाश सुनील यादव भी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने रोडरेज में इस्तेमाल हुई गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। खुद को पुलिस से घिरा देख सोनू ने फायरिंग की रोडरेज की वारदात में पुलिस की जांच में सोनू यादव का नाम सामने आया। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच शनिवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुख्य आरोपी सोनू यादव बड़हरिया थाना क्षेत्र की ओर भाग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी बीच रविवार की सुबह 4 बजे पुलिस ने गाड़ी चेकिंग के दौरान उसे घेर लिया। पुलिस से घिरता देख सोनू यादव ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सोनू यादव को गोली लग गई। वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। हत्या, लूट जैसे संगीन केस में वांटेड भी था मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल सोनू यादव को तुरंत कब्जे में लेकर सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सोनू यादव पर हत्या, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। सोनू के पास से पिस्टल बरामद घटना के समय सोनू बाइक से था जो घटनास्थल पर ही पड़ी है। पुलिस सूत्र की माने तो जिस पिस्टल से 29 अप्रैल को गोली मारी गई थी, उसी पिस्टल से इस समय भी पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसे मौके से बरामद कर लिया गया है। सीवान SP पूरन कुमार झा ने बताया, ‘शनिवार की रात गुप्त सूचना मिली रोडरेज मामले का मुख्य आरोपी सोनू यादव सीवान से लकड़ी गांव की तरफ जा रहा है। जिसके बाद मैं, SDPO अजय कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार, मुफ्फसिल थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह तलाश में निकले। जबकि बड़हरिया की तरफ से बड़हरिया पुलिस को लगाया गया। लकड़ी गांव और गौसीहाता के बीच दोनों तरफ खुद को घिरा देख सोनू ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। जिसमें सोनू को गोली लगी और वो वही गिर गया। अब जानिए इसके पहले हुए हाफ एनकाउंटर की पूरी कहानी हर्ष और उसके पिता पर फायरिंग के बाद से पुलिस अलर्ट थी। SP पूरन कुमार झा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसमें SDPO अजय कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार समेत कई थानों की पुलिस को लगाया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की, जिसमें संदिग्ध गाड़ी की पहचान हुई। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा निवासी छोटू कुमार यादव को चिन्हि्त किया। SP पूरन कुमार झा ने बताया, छोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि घटना में 4 लोग शामिल थे। हम छोटू को हथियार बरामद करने के लिए ले जा रहे थे। छोटू यादव ने 5 राउंड फायरिंग की थी पुलिस टीम हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव के तरफ निकली और बताए स्थान पर पहुंचकर छोटू को हथियार दिखाने को कहा। तभी अचानक छोटू ने हाथ छुड़ाते हुए हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। छोटू ने करीब पांच राउंड फायरिंग की। जिसके बचाव में पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की। दो गोली छोटू के दोनों घुटने में लगी। हमने उसे तुरंत कब्जे में ले लिया। छोटू का आपराधिक इतिहास भी सामने आए है। एक मामले में कुछ दिन पहले ही छपरा जेल से छूटा था। पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि आरोपी के दोनों घुटनों में गोली आर-पार हो चुकी थी। अब जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम 6.30 बजे चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष कुमार सिंह के साथ तिलक में जाने के लिए सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर परिवार के अन्य सदस्यों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से दूसरी गाड़ी आई और उसने हल्की ठोकर मार दी। इसके बाद चंदन अपनी गाड़ी से बाहर निकले और दूसरी कार के ड्राइवर से बात करने लगे। इतनी ही देर में दूसरे कार में बैठे लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि दूसरी गाड़ी में सवार लोगों ने हथियार निकालकर पिता चंदन और बेटे हर्ष पर फायरिंग शुरू कर दी। वीडियो में हर्ष को गोली मारता दिखा छोटू यादव बीजेपी नेता के परिवार पर फायरिंग करने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें हर्ष और उसके पिता चंदन के साथ अपराधी मारपीट करते दिख रहे हैं। तेज बारिश हो रही है। सड़क पर पानी भरा है। इसी दौरान छोटू यादव आता है और दोनों को गोली मार देता है। इसमें कुछ महिलाओं की आवाज भी आ रही हैं। जिन्होंने बालकनी से वीडियो शूट किया है।. महिलाएं कहनी हैं अरे..अरे देखो हर्ष को गोली मार दी। हर्ष इकलौता बेटा था और पटना से एलएलबी कर रहा था। पटना से शादी में शामिल होने सीवान आया था। उसके पिता चंदन बड़े बिजनेस मैन है। सीवान में उनका प्रिया गोल्ड बिस्कुट समेत एक अन्य प्रोडक्ट की एजेंसी है । जानिए अपराधियों के एनकाउंटर पर किसने क्या कहा सम्राट सरकार के 18 दिनों में चौथा एनकाउंटर सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के 18 दिनों में ये चौथा एनकाउंटर है। इसमें 2 फुल और 2 हाफ एनकाउंटर है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *