किशनगंज जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। जिलाधिकारी विशाल राज ने पुष्टि की है कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले में 7,368 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी व्यवस्था भी सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है। इससे उपभोक्ताओं को अब एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं होगी; वे घर बैठे बुकिंग कर दो से तीन दिनों में सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे। 45 दिनों के बाद दोबारा बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई शहरी उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के बाद और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के बाद दोबारा बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है। कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के उद्देश्य से धावा दल नियमित रूप से छापेमारी कर रहा है। किसी भी शिकायत पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी। 7 बजे से रात 9 बजे तक दो पालियों में संचालित कंट्रोल रूम जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दो पालियों में संचालित होता है। इसका दूरभाष नंबर 06456-225152 है। एलपीजी गैस से संबंधित आज तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे गैस की उपलब्धता को लेकर चिंतित न हों और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किशनगंज जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। जिलाधिकारी विशाल राज ने पुष्टि की है कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले में 7,368 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी व्यवस्था भी सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है। इससे उपभोक्ताओं को अब एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं होगी; वे घर बैठे बुकिंग कर दो से तीन दिनों में सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे। 45 दिनों के बाद दोबारा बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई शहरी उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के बाद और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के बाद दोबारा बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है। कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के उद्देश्य से धावा दल नियमित रूप से छापेमारी कर रहा है। किसी भी शिकायत पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी। 7 बजे से रात 9 बजे तक दो पालियों में संचालित कंट्रोल रूम जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दो पालियों में संचालित होता है। इसका दूरभाष नंबर 06456-225152 है। एलपीजी गैस से संबंधित आज तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे गैस की उपलब्धता को लेकर चिंतित न हों और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।


