Dollar हुआ पस्त, रुपया 61 पैसे चढ़कर मजबूत! Trump के Iran Deal से मिलेगी महंगाई से राहत?

Dollar हुआ पस्त, रुपया 61 पैसे चढ़कर मजबूत! Trump के Iran Deal से मिलेगी महंगाई से राहत?

रुपया बुधवार को 61 पैसे चढ़कर 94.57 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत देने के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत टूटकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने से रुपया मजबूत हुआ है।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये पर पड़ रहे भारी दबाव को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मुद्रा को समर्थन देने के लिए सक्रिय रूप से एक ‘अप्रत्यक्ष’ रणनीति भी अपना रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 पर खुला। कारोबार के दौरान टूटकर 95.18 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया। अंततः 94.57 (अस्थायी) पर बंद रहा जो पिछले बंद भाव से 61 पैसे की बढ़त है।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.18 पर बंद हुआ था।
सीआर फॉरेक्स एडवाइजर्स के प्रबंध निदेशक अमित पबारी ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार का सीधे उपयोग किए बिना मुद्रा को समर्थन देने के तरीकों की तलाश कर रहा है।

पबारी ने कहा कि जिन विचारों पर चर्चा हो रही है उनमें से एक यह है कि सरकारी बैंकों को विदेशी मुद्रा बॉन्ड के माध्यम से धन जुटाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए जिससे प्रणाली में डॉलर का नया प्रवाह लाने में मदद मिल सकती है।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.79 पर रहा।
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 940.73 अंक चढ़कर 77,958.52 अंक जबकि निफ्टी 298.15 अंक की बढ़त के साथ 24,330.95 अंक पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 8.25 प्रतिशत गिरावट के साथ 100.81 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 3,621.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को भी निलंबित कर दिया है। साथ ही दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते की दिशा में बातचीत में प्रगति हुई है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर मंगलवार को जानकारी दी, ‘‘ ईरान के प्रतिनिधियों के साथ एक पूर्ण और अंतिम समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *