भारत-पाक खेल रिश्तों पर सरकार का बड़ा फैसला: द्विपक्षीय सीरीज पर रोक, लेकिन ग्लोबल इवेंट्स के लिए खुला रास्ता; जानें क्या है नई पॉलिसी

भारत-पाक खेल रिश्तों पर सरकार का बड़ा फैसला: द्विपक्षीय सीरीज पर रोक, लेकिन ग्लोबल इवेंट्स के लिए खुला रास्ता; जानें क्या है नई पॉलिसी

India Pakistan new sports policy 2026: भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ खेल संबंधों पर नई नीति जारी की है। द्विपक्षीय सीरीज पर पाबंदी जारी रहेगी, लेकिन विश्व कप और ओलंपिक जैसे आयोजनों के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत आ सकेंगे। 

India Pakistan new sports policy 2026: पहलगाम आतंकी हमलों और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक साल बाद, भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ खेल संबंधों को लेकर अपनी स्थिति साफ कर दी है। खेल मंत्रालय ने 5 मई को एक आधिकारिक मेमोरेंडम जारी किया है, जिसमें साफ कहा गया है कि खेल और सीमा पार के तनाव को कैसे अलग-अलग देखा जाएगा। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए पूरी ताकत लगा रहा है।

क्या है सरकार की नई नीति?

सरकार ने ‘द्विपक्षीय’ (Bilateral) और ‘बहुपक्षीय’ (Multilateral) आयोजनों के बीच एक लक्ष्मण रेखा खींच दी है। भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी घरेलू सीरीज नहीं होगी। न तो भारतीय टीम पाकिस्तान खेलने जाएगी और न ही पाकिस्तानी टीम को भारत में द्विपक्षीय मैच खेलने की अनुमति मिलेगी। यदि भारत किसी विश्व कप, एशिया कप या अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट (जैसे चैंपियंस ट्रॉफी 2029 या वर्ल्ड कप 2031) की मेजबानी करता है, तो पाकिस्तानी टीम को भारत आने की अनुमति दी जाएगी। सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय खेल निकायों (जैसे ICC या IOC) के नियमों का पालन करना जरूरी है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *