रेवाड़ी- धारूहेड़ा के 126 में से 43 बूथ संवेदनशील:1000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात, 252 EVM का होगा प्रयोग, 10 को मतदान

रेवाड़ी- धारूहेड़ा के 126 में से 43 बूथ संवेदनशील:1000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात, 252 EVM का होगा प्रयोग, 10 को मतदान

रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका के 10 मई को होने वाले मतदान के लिए 126 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें से 43 बूथ संवदेनशली घोषित किए गए हैं। जिनमें रेवाड़ी के 99 में से 32 और धारूहेड़ा के 27 में से 11 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं। चुनाव के दौरान एक हजार से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। चुनाव आयोग के साथ मिलकर जिला प्रशासन ने इसका रोडमैप तैयार कर लिया है। रेवाड़ी में 1.20 लाख, धारूहेड़ा में 27 हजार मतदाता 10 मई को होने वाले चुनाव में रेवाड़ी के 1.20 लाख मतदाताओं के लिए 99 बूथ बनाए गए हैं। धारूहेड़ा में 27 हजार मतदाताओं के लिए 25 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर दो EVM का प्रयोग किया जाएगा। एक EVM चेयरमैन और एक EVM पार्षदों के लिए लगाई जाएगी। चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर डीएसपी हैडक्वाटर रविंद्र कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 43 संवेदनशील बूथों की पहचान की गई है। चुनाव के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगाह रहेगी। शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से चुनाव समपन्न करवाना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। एक हजार से अधिक पुलिस कर्मी चुनाव ड्यूटी पर लगाए जाएंगे। सभी तैयारियां पूरी चुनाव तहसीलदार अजय यादव ने कहा कि 10 मई को होने वाले निकाय चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान के दिन सभी बीएलओ अपने बूथों पर रहेंगे। एक बूथ पर दो ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी-अधिकारियों की रिहर्सल करवाई जा रही है। मैदान में 12 चेयरमैन उम्मीदवार रेवाड़ी में भाजपा की विनिता पीपल, कांग्रेस की नेहारिका चौधरी, निर्दलीय डॉ. मीनू डहीनवाल, आशा कुमारी और दीपिका पवार मैदान में है। कांग्रेस की बागी पूर्व चेयरपर्सन शकुंतला भांडोरिया ने मंगलवार को चुनाव मैदान से हटने का ऐलान कर दिया। धारूहेड़ा में भाजपा के अजय जांगड़ा, कांग्रेस की कुमारी राज, निर्दलीय कंवर सिंह, बाबू लाल लांबा, प्रदीप यादव और दिनेश यादव मैदान में हैं। रेवाड़ी में 32 और धारूहेड़ा में 27 नगर पार्षदों के लिए भी चुनाव होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *