प्लेसमेंट का ग्राफ बढ़ाने खुद मैदान में उतरेंगे कुलगुरु:6-8 मई तक पुणे में सीईओ से करेंगे मुलाकात, बोले- इंडस्ट्री से करेंगे डायरेक्ट कनेक्ट

प्लेसमेंट का ग्राफ बढ़ाने खुद मैदान में उतरेंगे कुलगुरु:6-8 मई तक पुणे में सीईओ से करेंगे मुलाकात, बोले- इंडस्ट्री से करेंगे डायरेक्ट कनेक्ट

देवी अहिल्या विवि (DAVV) ने स्टूडेंट्स के बेहतर प्लेसमेंट और अच्छे सेलेरी पैकेज के लिए अब आक्रामक रणनीति अपनाई है। यूनिवर्सिटी पहली बार प्रोएक्टिव मोड में आकर खुद कंपनियों के पास पहुंच रही है, जिसकी कमान कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई ने संभाली है। डीएवीवी अब प्लेसमेंट के पारंपरिक मॉडल से आगे बढ़ते हुए इंडस्ट्री से सीधे कनेक्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। यूनिवर्सिटी के कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई ने इस मिशन की शुरुआत करते हुए खुद बड़ी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मिलने का फैसला किया है। इसी कड़ी में वे 6 से 8 मई तक पुणे के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न बड़ी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात कर यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टूडेंट्स की स्किल्स के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। साथ ही कंपनियों को कैंपस प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित करेंगे। कुलगुरु ने बताया कि यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स और कोर्सेज की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए प्लेसमेंट पर विशेष फोकस जरूरी हो गया है। इसी सोच के साथ टीम को कंपनियों तक भेजने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले प्रो. सिंघई इंदौर में टीसीएस, इंफोसिस और आयशर मोटर्स जैसी कंपनियों के अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, जहां उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। अब वे मास्टरकार्ड सहित अन्य बड़ी कंपनियों के शीर्ष प्रबंधन से संपर्क करेंगे, ताकि उनकी प्लेसमेंट टीमें यूनिवर्सिटी विजिट करें। एल्यूमिनाई नेटवर्क पर भी फोकस, CTC बढ़ाने पर खास जोर पुणे दौरे के दौरान कुलगुरु वहां कार्यरत डीएवीवी के पूर्व छात्रों (एल्यूमिनाई) से भी मुलाकात करेंगे। ये एल्यूमिनाई अलग-अलग कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। यूनिवर्सिटी को उम्मीद है कि इनके माध्यम से कंपनियों तक पहुंच और मजबूत होगी। प्रो. सिंघई का कहना है कि इंडस्ट्री और एकेडमिया के बीच सीधा संवाद बेहद जरूरी है। अगर कंपनियां कैंपस तक नहीं आ रहीं, तो यूनिवर्सिटी खुद उनके पास जाएगी, इसी सोच के साथ यह पहल शुरू की गई है। यूनिवर्सिटी का लक्ष्य सिर्फ प्लेसमेंट बढ़ाना नहीं, बल्कि स्टूडेंट्स को बेहतर पैकेज दिलाना भी है। कुलगुरु ने बताया कि विवि में रिसर्च प्रोजेक्ट्स, मजबूत फैकल्टी और टॉप लेवल के कोलेबोरेशन जैसे आईआईटी से स्टूडेंट्स की क्वालिटी लगातार बेहतर हो रही है। ऐसे में अब कंपनियों को आकर्षित कर अच्छा पैकेज दिलाना प्राथमिकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *