मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार 7 मई को पटना के गांधी मैदान में कैबिनेट विस्तार करेगी, जिसमें 27 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। इससे पहले आज यानी 6 मई को कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय में शाम 5 बजे होगी। इस बैठक की अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। बैठक में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार से पहले सरकार अपनी प्राथमिकताओं को अंतिम रूप देना चाहती है, इसलिए यह बैठक बेहद अहम है। पिछली कैबिनेट बैठकों में बड़े फैसले सम्राट सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक 29 अप्रैल को हुई थी, जिसमें कुल 63 एजेंडों पर मुहर लगी थी। इस बैठक का सबसे बड़ा फैसला रोजगार और नियुक्तियों से जुड़ा रहा। बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई, जिसमें आधे पद प्रोमोशन के जरिए और बाकी सीधे भर्ती से भरे जाएंगे। इसके अलावा शिक्षा विभाग में 9,152 पदों, ट्रैफिक पुलिस में 485 पदों और वन एवं पर्यावरण विभाग में 313 पदों की बहाली को भी स्वीकृति दी गई। इसी बैठक में संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलकर “पटना जू” करने का निर्णय भी लिया गया। पहली बैठक में टाउनशिप और बुजुर्गों को राहत इससे पहले 22 अप्रैल को हुई पहली कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। इसमें 11 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की मंजूरी दी गई थी। इन टाउनशिप को प्राचीन सांस्कृतिक पहचान से जोड़ते हुए नाम दिए जाएंगे, जैसे पटना के पास ‘पाटलिपुत्र’ और सोनपुर के पास ‘हरिहरनाथपुर’ इसके साथ ही बुजुर्गों के लिए एक बड़ी राहत का ऐलान किया गया। 80 साल से अधिक उम्र के लोगों की जमीन रजिस्ट्री अब उनके घर जाकर पूरी की जाएगी, जिससे उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार 7 मई को पटना के गांधी मैदान में कैबिनेट विस्तार करेगी, जिसमें 27 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। इससे पहले आज यानी 6 मई को कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय में शाम 5 बजे होगी। इस बैठक की अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। बैठक में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार से पहले सरकार अपनी प्राथमिकताओं को अंतिम रूप देना चाहती है, इसलिए यह बैठक बेहद अहम है। पिछली कैबिनेट बैठकों में बड़े फैसले सम्राट सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक 29 अप्रैल को हुई थी, जिसमें कुल 63 एजेंडों पर मुहर लगी थी। इस बैठक का सबसे बड़ा फैसला रोजगार और नियुक्तियों से जुड़ा रहा। बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई, जिसमें आधे पद प्रोमोशन के जरिए और बाकी सीधे भर्ती से भरे जाएंगे। इसके अलावा शिक्षा विभाग में 9,152 पदों, ट्रैफिक पुलिस में 485 पदों और वन एवं पर्यावरण विभाग में 313 पदों की बहाली को भी स्वीकृति दी गई। इसी बैठक में संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलकर “पटना जू” करने का निर्णय भी लिया गया। पहली बैठक में टाउनशिप और बुजुर्गों को राहत इससे पहले 22 अप्रैल को हुई पहली कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। इसमें 11 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की मंजूरी दी गई थी। इन टाउनशिप को प्राचीन सांस्कृतिक पहचान से जोड़ते हुए नाम दिए जाएंगे, जैसे पटना के पास ‘पाटलिपुत्र’ और सोनपुर के पास ‘हरिहरनाथपुर’ इसके साथ ही बुजुर्गों के लिए एक बड़ी राहत का ऐलान किया गया। 80 साल से अधिक उम्र के लोगों की जमीन रजिस्ट्री अब उनके घर जाकर पूरी की जाएगी, जिससे उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।


