पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन के पास एक लावारिस कार्टन में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मंगलवार सुबह स्टेशन के पश्चिमी छोर, प्लेटफॉर्म नंबर 1 के समीप सामने आई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे राहगीरों की नजर एक संदिग्ध कार्टन पर पड़ी। संदेह होने पर जब उसे खोला गया तो अंदर नवजात का शव मिला। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। रेलवे पुलिस की एसआई सोनम साह ने बताया कि शव को बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस घटना के जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाया जा सके। पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन के पास एक लावारिस कार्टन में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मंगलवार सुबह स्टेशन के पश्चिमी छोर, प्लेटफॉर्म नंबर 1 के समीप सामने आई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे राहगीरों की नजर एक संदिग्ध कार्टन पर पड़ी। संदेह होने पर जब उसे खोला गया तो अंदर नवजात का शव मिला। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। रेलवे पुलिस की एसआई सोनम साह ने बताया कि शव को बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस घटना के जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाया जा सके।


