भगवानपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार:आरोपी टोटो से 9 लीटर शराब ले जा रहा था, पुलिस ने बसही पुल से पकड़ा

भगवानपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार:आरोपी टोटो से 9 लीटर शराब ले जा रहा था, पुलिस ने बसही पुल से पकड़ा

भगवानपुर (बेगूसराय) में पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टोटो (ई-रिक्शा) से 9 लीटर विदेशी शराब बरामद की। यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। इस दौरान टोटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार के नेतृत्व में एएसआई अभिषेक रंजन, अजय कुमार सिंह और पीटीसी विनोद कुमार उरांव सहित पुलिस बल ने बसही पुल के पास छापेमारी की। टीम ने एक संदिग्ध टोटो को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान टोटो से 180 एमएल के 50 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद हुए। इनकी कुल मात्रा लगभग 9 लीटर है। मौके से गिरफ्तार किए गए टोटो चालक की पहचान सनोज़ कुमार (लगभग 32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह दामोदरपुर, थाना भगवानपुर निवासी सार्जन चौधरी का पुत्र है। पुलिस ने आरोपी सनोज़ कुमार के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। भगवानपुर (बेगूसराय) में पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टोटो (ई-रिक्शा) से 9 लीटर विदेशी शराब बरामद की। यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। इस दौरान टोटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार के नेतृत्व में एएसआई अभिषेक रंजन, अजय कुमार सिंह और पीटीसी विनोद कुमार उरांव सहित पुलिस बल ने बसही पुल के पास छापेमारी की। टीम ने एक संदिग्ध टोटो को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान टोटो से 180 एमएल के 50 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद हुए। इनकी कुल मात्रा लगभग 9 लीटर है। मौके से गिरफ्तार किए गए टोटो चालक की पहचान सनोज़ कुमार (लगभग 32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह दामोदरपुर, थाना भगवानपुर निवासी सार्जन चौधरी का पुत्र है। पुलिस ने आरोपी सनोज़ कुमार के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *