शेखपुरा में फरार शराब कारोबारी अरेस्ट:4 महीने पहले घर से बरामद हुई थी शराब, पहले भी जा चुका है जेल

शेखपुरा में फरार शराब कारोबारी अरेस्ट:4 महीने पहले घर से बरामद हुई थी शराब, पहले भी जा चुका है जेल

शेखपुरा के बरबीघा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर केवल बीघा गांव के समीप से महीनों से फरार चल रहे एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान किशनपुर गांव निवासी तनिक मांझी के पुत्र भूषण मांझी के रूप में हुई है। बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि चार माह पहले पुलिस ने भूषण मांझी के घर पर शराब की तलाश में छापेमारी की थी। इस दौरान घर के बगल में छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई थी। हालांकि, भूषण मांझी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था, जिसके बाद उसके खिलाफ स्थानीय थाने में फरारी का मामला दर्ज किया गया था। जमानत पर बाहर आया था आरोपी इस गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व पुलिस सब इंस्पेक्टर भारती कुमारी ने किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि भूषण मांझी इलाके का कुख्यात शराब कारोबारी है, जो शराब बनाकर आसपास के गांवों में बेचता है। वह पहले भी शराब के मामले में जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर आया था। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा के बरबीघा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर केवल बीघा गांव के समीप से महीनों से फरार चल रहे एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान किशनपुर गांव निवासी तनिक मांझी के पुत्र भूषण मांझी के रूप में हुई है। बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि चार माह पहले पुलिस ने भूषण मांझी के घर पर शराब की तलाश में छापेमारी की थी। इस दौरान घर के बगल में छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई थी। हालांकि, भूषण मांझी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था, जिसके बाद उसके खिलाफ स्थानीय थाने में फरारी का मामला दर्ज किया गया था। जमानत पर बाहर आया था आरोपी इस गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व पुलिस सब इंस्पेक्टर भारती कुमारी ने किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि भूषण मांझी इलाके का कुख्यात शराब कारोबारी है, जो शराब बनाकर आसपास के गांवों में बेचता है। वह पहले भी शराब के मामले में जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर आया था। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *