अमेरिकी-इजराइल और ईरान युद्ध के चलते इस समय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में कई निवेशक म्यूचुअल फंड्स में इनवेस्ट करने से घबरा रहे हैं। अगर आप इन दिनों कोई ऐसा इनवेस्टमेंट प्लान देख रहे हैं जिसमें आपका पैसा भी सुरक्षित रहे और ठीक-ठाक रिटर्न भी मिलता रहे तो आपके लिए SBI की ‘हर घर लखपति’ स्कीम सही साबित हो सकती है। यह एक खास रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम है। इस स्कीम के तहत आप हर महीने छोटी-छोटी रकम जमा करके एक लाख या इससे ज्यादा रुपए का इंतजाम कर सकते हैं। इसमें सामान्य नागरिकों को अधिकतम 6.55% और वरिष्ठ नागरिकों (सीनियर सिटीजन) को अधिकतम 7.05% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। समझें RD क्या है? रिकरिंग डिपॉजिट या RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है। आप इसका इस्तेमाल गुल्लक की तरह कर सकते हैं। मतलब आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित रकम डालते रहें और इसके मैच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी। हर घर लखपति स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 3 साल से 10 साल तक रहता है। यानी आप 3 साल से 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। 1 लाख से ज्यादा के लिए भी कर सकते हैं निवेश हर घर लखपति योजना में आप 1 लाख रुपए से ज्यादा का टारगेट भी चुन सकते हैं। इसमें 2, 3 और 4 लाख आदि का टारगेट सेट करके भी निवेश कर सकते हैं। आप जितनी रकम का टारगेट रखते है, आपकी किस्त की राशि उसी हिसाब से तय होती है। कौन कर सकता है इसमें निवेश
SBI की ‘हर घर लखपति’ स्कीम में 7.05% तक ब्याज:हर महीने ₹610 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 लाख, जानें इससे जुड़ी खास बातें


