Ruturaj Gaikwad reveals: रुतुराज गायकवाड़ ने हाल ही में हुए एक इवेंट में आईपीएल की शुरुआत में सीएसके बनाम एमआई मैच में जेमी ओवरटन और तिलक वर्मा की बीच हुए झगड़े की वजह का दिलचस्प खुलासा किया है।
Ruturaj Gaikwad reveals: आईपीएल 2026 का लीग चरण जैसे-जैसे अपने आखिरी दौर की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे टूर्नामेंट में रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। हाई-स्कोरिंग मुकाबले और टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। फैंस पहले ही कई रोमांचक मैच देख चुके हैं, जहां 220 या 250 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं रहा है। इस साल बड़े लक्ष्य का पीछा करना एक आम बात हो गई है, जिससे गेंदबाजों पर लगातार दबाव बना रहता है, क्योंकि बल्लेबाज शुरू से ही आक्रामक अंदाज में गेंद को आसानी से बाउंड्री पार कर रहे हैं।
ओवरटन और तिलक के बीच मैदान पर कहा-सुनी
आईपीएल में इस बदलाव की वजह से अक्सर गेंदबाजों में साफ तौर पर निराशा देखने को मिलती है, जिन्हें रनों की रफ्तार को रोकने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कुछ मौकों पर तो खिलाड़ियों का गुस्सा भी फूट पड़ा है, जिससे इस टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धी भावना और भी ज्यादा उभरकर सामने आई है। ऐसा ही एक वाकया इस सीजन की शुरुआत में सीएसके बनाम एमआई के बीच हुए मैच में देखने को मिला था, जब जेमी ओवरटन और तिलक वर्मा के बीच मैदान पर ही कहा-सुनी हो गई थी। हाल ही में हुए एक इवेंट में एक बच्चे ने ओवरटन से पूछा कि उस झगड़े के दौरान उन्होंने तिलक से क्या कहा था?
‘इसी की वजह से यह सब शुरू हुआ था’
ओवरटन ने इस को सवाल अपने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की ओर मोड़ते हुए कहा कि नहीं, नहीं। आपको शायद यह सवाल रुतु से पूछना चाहिए, क्योंकि इसी की वजह से यह सब शुरू हुआ था। पिछली गेंद पर। इस पर गायकवाड़ मुस्कुराते हुए इस टकराव से जुड़ी पूरी कहानी बताते हुए खुलासा किया कि मैदान पर इतना तनावपूर्ण माहौल क्यों बन गया था।
‘वह इंग्लैंड से है, इसलिए ‘अच्छी-अच्छी बातें’ बोलने में माहिर’
गायकवाड़ ने बताया कि तिलक ने ओवरटन को चौका जड़ा था, तो मैंने उससे कहा कि तुम बहुत ही खराब गेंदबाजी कर रहे हो। तुम्हें यहां नहीं होना चाहिए, तुम्हें तो घर चले जाना चाहिए। यह सुनकर उसे गुस्सा आ गया और उसने तिलक को कुछ ‘अच्छी-अच्छी बातें’ कह डालीं, जिसके बाद दोनों के बीच कहा-सुनी शुरू हो गई। चूंकि वह इंग्लैंड का रहने वाला है, इसलिए वह इस तरह की ‘अच्छी-अच्छी बातें’ बोलने में माहिर है।
एमआई का बाहर होना तय तो सीएसके कर रही संघर्ष
जैसे-जैसे इंडियन प्रीमियर लीग अपने निर्णायक दौर की ओर बढ़ रहा है, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमें दबाव में नजर आ रही हैं। सीएसके 9 मैचों में चार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल के बीच में है और अभी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। लेकिन, अब उसके पास कोई भी गलती करने की गुंजाइश नहीं है। वहीं, एमआई 7 मैच हारकर नौवें स्थान पर है। यहां से उसका बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है।
Sports – Patrika | CMS



Jamie Overton talking about on heated argument with Tilak Verma