प्रयागराज में देर रात बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट:सुबह से बादल छाए, चल रही तेज हवाएं, तापमान में 12 की गिरावट

प्रयागराज में देर रात बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट:सुबह से बादल छाए, चल रही तेज हवाएं, तापमान में 12 की गिरावट

प्रयागराज में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, देर रात बूंदाबांदी के बाद सुबह से मौसम ठंडा बना हुआ है वहीं देर रात आई तेज़ आंधी के बाद सुबह से ही हवाओं की रफ्तार बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के चलते करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण हल्की ठंड का एहसास भी हो रहा है। शहर के कई इलाकों में देर रात आई आंधी की वजह से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से जारी बादल और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना तो बना दिया है, लेकिन मौसम विभाग ने आगे और बदलाव की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि शाम तक तेज़ आंधी के साथ बारिश हो सकती है, जिससे हालात और प्रभावित हो सकते हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। अचानक बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह के मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *