Mukesh Khanna On West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने देश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। तृणमूल कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए पार्टी की इस जीत ने हर किसी को चौंका दिया है।
इस बड़ी जीत पर अब मनोरंजन जगत से भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। खासतौर पर ‘शक्तिमान’ के नाम से मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना ने इस नतीजे पर खुलकर अपनी राय रखी है, जो चर्चा का विषय बन गई है।
‘लोकतंत्र फिर से जिंदा हुआ है’ (Mukesh Khanna On West Bengal Election Result)
मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी की जीत पर खुशी जताई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि ये जीत सिर्फ राजनीतिक सफलता नहीं बल्कि लोकतंत्र की वापसी का संकेत है।
उनका मानना है कि पिछले कई सालों में राज्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो गई थी, लेकिन अब नए नेतृत्व के साथ हालात बदलेंगे। उन्होंने इसे जनता की बड़ी जीत बताया।
‘बंगाल को गलत दिशा में जाने से रोका’ (Mukesh Khanna On West Bengal Election Result)
अपने बयान में मुकेश खन्ना ने ये भी कहा कि इस चुनावी नतीजे ने राज्य को एक खतरनाक दिशा में जाने से बचाया है। उनके मुताबिक, बीजेपी की जीत ने बंगाल को उस स्थिति से बाहर निकाला है, जहां कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे थे।
उन्होंने यह भी दावा किया कि नई सरकार के आने से महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक संतुलन बेहतर होगा। साथ ही उन्होंने राज्य के सांस्कृतिक मूल्यों को फिर से मजबूत होने की उम्मीद जताई।
ममता बनर्जी पर साधा निशाना
मुकेश खन्ना ने अपनी प्रतिक्रिया में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले शासनकाल में लोगों को डर और असुरक्षा के माहौल में रखा गया। उनके अनुसार, अब बदलाव का समय है और राज्य एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा।
दूसरे सितारों ने भी जताई खुशी
मुकेश खन्ना के अलावा बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने भी बीजेपी की इस जीत पर खुशी जाहिर की है। अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी सोशल मीडिया पर इस जीत को ऐतिहासिक बताया।
लोगों ने पूछे तीखे सवाल
मुकेश खन्ना ने जिस तरह से ममता बनर्जी के राज में बंगाल को गुंडाराज बताया और बीजेपी की जीत पर खुशी जाहिर की, तो लोगों ने भी उनके वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन्स देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने सवाल किया कि वो मणिपुर के बारे में कुछ क्यों नहीं कहते। इसके अलावा कई लोगों ने तो उनके शादी करने के बयान पर भी चुटकी लेते हुए पूछा कि आखिर वो कब शादी कर रहे हैं।



