Summer Skin Care: धूप से झुलसी त्वचा पर लाएगा Instant Glow, घर पर बनाएं ये नेचुरल ब्लीच

Summer Skin Care: धूप से झुलसी त्वचा पर लाएगा Instant Glow, घर पर बनाएं ये नेचुरल ब्लीच
गर्मियों के मौसम में तेज धूप, ज्यादा पसीना और धूल-मिट्टी के कारण चेहरे की चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है। कई बार टैनिंग और स्किन की रूखापन इतना बढ़ जाता है कि चेहरा थका हुआ और फीका दिखाई देने लगता है। ऐसे में लोग अक्सर पार्लर जाकर ब्लीच कराते हैं, लेकिन अगर आप कम खर्च में ही प्राकृतिक निखार पाना चाहती हैं, तो हम आपके लिए एक बेहद आसान घरेलू उपाय लेकर आए हैं।
किन चीजों से बनाएं नेचुरल ब्लीच?
-दही
-बेसन
-टमाटर का रस
-शहद
इन सभी चीजों से आप आसानी से नेचुरल ब्लीच बना सकते हैं।
कैसे बनाएं ये नेचुरल ब्लीच?
 – 2 चम्मच दही लें
 – अब उसमें 1 चम्मच बेसन मिला लें
 – इसके बाद 1 चम्मच ताजे टमाटर का रस डाल दें
 – अब 1 चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें
 – इसका एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाएगा
जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका 
सबसे पहले आप अपना चेहरा को धो लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर बराबर तरीके से लगा लें। इस बात का ध्यान रखें कि आंखों के आसपास वाले हिस्से पर बिल्कुल न लगाएं। इसको कम से कम 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और हल्के हाथ से रगड़ते हुए सादे पानी से चेहरा धो लें। 
जानिए इसके फायदे
 – दही का इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट बन जाती है।
 – बेसन से डेड स्किन हटाने में मदद मिलती है।
 – टमाटर का रस टैनिंग को कम करता है।
 – शहद के इस्तेमाल से हमारी स्किन मॉइश्चराइज होती है।
इन बातों का रखें ध्यान
 
  – इसका इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार ही करें।
 – अगर आप पहली बार यूज कर रहे हैं, तो पैच टेस्ट जरुर करें।
 
 – यदि जलन या खुजली हो, तो इस्तेमाल न करें।
 – धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरुर लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *