अग्रवाल-समाज का सामूहिक विवाह….51 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे:भव्य आयोजन में उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों ने की सराहना, फिजूलखर्ची रोकने का दिया मैसेज

अग्रवाल-समाज का सामूहिक विवाह….51 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे:भव्य आयोजन में उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों ने की सराहना, फिजूलखर्ची रोकने का दिया मैसेज

राजधानी के राम मंदिर परिसर स्थित बाल्मिकी हॉल में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। दीप प्रज्ज्वलन, भगवान श्री अग्रसेन जी की आरती और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद हल्दी-मेहंदी की रस्में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुईं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक सियाराम अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल सहित कई प्रमुख अतिथि मौजूद रहे। भजन गायक तरुण सोनी, पाखी शर्मा और प्रीति पोद्दार के भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। दूसरे सत्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, अमित जोगी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। सेवा की बड़ी मिसाल अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह से फिजूलखर्ची कम होती है और जरूरतमंद परिवारों को सहारा मिलता है। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मंडपों में जाकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। वहीं गौरी शंकर अग्रवाल ने इसे समाज सेवा की बड़ी मिसाल बताया। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि 51 कन्याओं का कन्यादान सामाजिक और आध्यात्मिक जिम्मेदारी है। आयोजन में नवदंपत्तियों के लिए आवास, भोजन और अन्य व्यवस्थाएं की गईं और उन्हें गृहस्थ जीवन के लिए उपयोगी उपहार दिए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और परिवारजन मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *