बिहार के कई जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश हो रही। सोमवार को पटना समेत प्रदेश के 16 जिलों में बरसात हुई। पटना में दिन में ही अंधेरा छा गया। आंधी चलने से कई चीजें बिखर गईं। वहीं, आंधी से पटना एयरपोर्ट के बाहर टाइल्स टूटकर गिर गए। इसके अलावा नौबतपुर, बिहटा में भी तेज बारिश हो रही है। बारिश के बाद चारों ओर पानी भर गया। देखें पटना में आंधी-बारिश का नजारा मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 15 जिलों के लिए रेड अलर्ट है, जबकि 19 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। कई जिलों में 60KM/H की स्पीड से हवा चल सकती है। आकाशीय बिजली का भी अलर्ट है। पटना का अधिकतम तापमान 29 डिग्री बदलते मौसम के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बिहार में फिलहाल अधिकांश जिलों का तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है। फिलहाल पटना का अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास है। ऐसा मौसम क्यों बना हुआ है? जानिए कारण बिहार में इस तरह के मौसम के पीछे मुख्य रूप से प्री-मानसून गतिविधियां जिम्मेदार हैं। पहला कारण: बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी वाली हवाएं बिहार की ओर आ रही हैं, जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई है। दूसरा कारण: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जिससे मौसम में अस्थिरता बनी हुई है और आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है। तीसरा कारण: स्थानीय स्तर पर तापमान और नमी के टकराव से बादल तेजी से बन रहे हैं, जिससे गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति उत्पन्न हो रही है। बिहार के कई जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश हो रही। सोमवार को पटना समेत प्रदेश के 16 जिलों में बरसात हुई। पटना में दिन में ही अंधेरा छा गया। आंधी चलने से कई चीजें बिखर गईं। वहीं, आंधी से पटना एयरपोर्ट के बाहर टाइल्स टूटकर गिर गए। इसके अलावा नौबतपुर, बिहटा में भी तेज बारिश हो रही है। बारिश के बाद चारों ओर पानी भर गया। देखें पटना में आंधी-बारिश का नजारा मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 15 जिलों के लिए रेड अलर्ट है, जबकि 19 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। कई जिलों में 60KM/H की स्पीड से हवा चल सकती है। आकाशीय बिजली का भी अलर्ट है। पटना का अधिकतम तापमान 29 डिग्री बदलते मौसम के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बिहार में फिलहाल अधिकांश जिलों का तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है। फिलहाल पटना का अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास है। ऐसा मौसम क्यों बना हुआ है? जानिए कारण बिहार में इस तरह के मौसम के पीछे मुख्य रूप से प्री-मानसून गतिविधियां जिम्मेदार हैं। पहला कारण: बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी वाली हवाएं बिहार की ओर आ रही हैं, जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई है। दूसरा कारण: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जिससे मौसम में अस्थिरता बनी हुई है और आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है। तीसरा कारण: स्थानीय स्तर पर तापमान और नमी के टकराव से बादल तेजी से बन रहे हैं, जिससे गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति उत्पन्न हो रही है।


