सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र में 10 धुर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। सोमवार को हुए इस झड़प में एक पक्ष के 50 वर्षीय मोहम्मद इसराफील का सिर फूट गया। उन्हें इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी मोहम्मद इसराफील रहूआमनी गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले संतोष यादव और अन्य लोग उनकी 10 धुर जमीन पर अवैध रूप से मकान का निर्माण करा रहे थे। जब वह इसे रोकने गए, तो उनके साथ हाथापाई की गई। इस घटना के बाद इसराफील शिकायत दर्ज कराने बनगांव थाना गए। इसी बीच उन्हें घर से फोन आया कि मौके अंचलधिकारी पहुंचे है, जब वह वापस घर लौट रहे थे, तो रहूआमनी चौक के पास रास्ते में पड़ोसियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनका सिर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। खून से लथपथ इसराफील को पहले बरियाही स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल की पुलिस चौकी द्वारा जख्मी का फर्द बयान दर्ज किया गया है। बनगांव थाना अध्यक्ष हरिश्चंद्र ठाकुर ने बताया कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद था। एक पक्ष से एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र में 10 धुर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। सोमवार को हुए इस झड़प में एक पक्ष के 50 वर्षीय मोहम्मद इसराफील का सिर फूट गया। उन्हें इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी मोहम्मद इसराफील रहूआमनी गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले संतोष यादव और अन्य लोग उनकी 10 धुर जमीन पर अवैध रूप से मकान का निर्माण करा रहे थे। जब वह इसे रोकने गए, तो उनके साथ हाथापाई की गई। इस घटना के बाद इसराफील शिकायत दर्ज कराने बनगांव थाना गए। इसी बीच उन्हें घर से फोन आया कि मौके अंचलधिकारी पहुंचे है, जब वह वापस घर लौट रहे थे, तो रहूआमनी चौक के पास रास्ते में पड़ोसियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनका सिर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। खून से लथपथ इसराफील को पहले बरियाही स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल की पुलिस चौकी द्वारा जख्मी का फर्द बयान दर्ज किया गया है। बनगांव थाना अध्यक्ष हरिश्चंद्र ठाकुर ने बताया कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद था। एक पक्ष से एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


