पश्चिम बंगाल में जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्रियों और बीजेपी नेताओ ने झालमुड़ी खाकर जीत का जश्न मनाया। चुनाव परिणाम के बाद पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, अशोक परनामी, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, मंत्री मदन दिलावर, हीरालाल नागर, कन्हैया लाल चौधरी, गौतम दक, जोगाराम पटेल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आदि सोमवार दोपहर को भाजपा मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ झालमुड़ी खाई। वहीं सभी मंत्री, सांसद सहित विधायक कालीचरण सराफ, मंत्री के.के. विश्नोई, सांसद मंजू शर्मा, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा सहित कई नेता मुख्यमंत्री आवास भी पहुंचे थे। सीएम भजनलाल शर्मा को जीत की बधाई दी थी। पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने और पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनने पर सोमवार शाम को प्रदेश बीजेपी कार्यालय में जश्न मनाया जाएगा। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- यह जीत पीएम मोदी के सुशासन की जीत है। अब बंगाल भी डबल इंजन की सरकार में विकास के पहिए पर दौड़ेगा।


