गुस्से में आपा खो बैठे बसीर अली, सरेआम पैप्स की दबोची कॉलर, वीडियो वायरल

Baseer Ali Fight Video: बिग बॉस 19 के फेमस कंटेस्टेंट बसीर अली इन दिनों एक ऐसे वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं जिसमें वो एक शख्स के साथ हाथापाई करते दिख रहे हैं। बता दें, ये घटना प्रिंस नरूला की पार्टी के बाद हुई और झगड़े की वजह एक पैपराजी द्वारा महिला दोस्तों के साथ की गई अभद्रता थी।

शख्स ने गालियां देना शुरू कर दिया और बात हाथापाई तक पहुंच गई

रेडिट पर साझा की गई एक पोस्ट के अनुसार बीती रात प्रिंस नरूला के रेस्टोरेंट की ओपनिंग पार्टी थी जिसमें शिव ठाकरे, रफ्तार और बसीर अली (Baseer Ali) समेंत कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए थे। पार्टी में मौजूद एक पैप्स ने स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट सौंदर्या शेट्टी और कियारा समेत अन्य लड़कियों के बारे में अभद्र टिप्पणियां कीं। दरअसल, जब ये बात लड़कियों ने बसीर को बताई तो उन्होंने तुरंत उनके साथ रहने का फैसला किया, लेकिन उस पैप्स ने हरकतें बंद नहीं कीं। जब पार्टी खत्म हुई और बसीर अपनी कार की तरफ जाने लगे तो उस शख्स ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया और बात हाथापाई तक पहुंच गई।

इस पोस्ट में ये भी बताया गया कि हामिद, रफ्तार और शिव ठाकरे वहां मौजूद थे लेकिन झगड़ा रोकने की कोशिश नहीं की। सबसे तीखी प्रतिक्रिया प्रिंस नरूला को लेकर रही, खबरों के मुताबिक वो भी पास में खड़े थे लेकिन झगड़ा रोकने की बजाय दूसरों को वहां बुलाने लगे। इस पर लोगों ने कमेंट किया कि जो खुद को बड़े मैन दिखाते हैं, तो वही जरूरत पर सबसे पहले गायब हो जाते हैं।

पैपराजी की हरकतें अक्सर हद पार कर जाती हैं

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली लेकिन ज्यादातर बसीर के पक्ष में प्रतिक्रियाएं आईं। लोगों ने कहा कि बसीर ने महिलाओं के लिए खड़े होकर सही काम किया। कई यूजर्स ने ये भी लिखा कि पैपराजी की हरकतें अक्सर हद पार कर जाती हैं। फिलहाल बसीर, प्रिंस या किसी भी संबंधित व्यक्ति की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *