एक्सप्रेस-वे बना तस्करी रूट,पुलिस ने किया फेल:दो थाना क्षेत्रों में कार्रवाई: 3005 पब्बे शराब और 36 किलो डोडा चूरा बरामद

एक्सप्रेस-वे बना तस्करी रूट,पुलिस ने किया फेल:दो थाना क्षेत्रों में कार्रवाई: 3005 पब्बे शराब और 36 किलो डोडा चूरा बरामद

कोटा ग्रामीण पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध नशे के कारोबार पर प्रहार किया। एक मामले में कार से 15 कट्टों में पैक 3005 पव्वें अवैध शराब बरामद की गई, वहीं दूसरी कार्रवाई में 36 किलो से अधिक अफीम डोडा चूरा जब्त किया गया। दो तस्करों को गिरफ्तार किया। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान झालावाड़ की ओर से आ रही एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से 36 किलो 750 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के फाजिल्का निवासी जगरूप सिंह और पलविंदर सिंह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज कर जांच जारी है। वहीं 3 मई को चेचट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की।दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। कार की तलाशी लेने पर उसमें 15 कट्टों में पैक 3005 पब्बे अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन समेत पूरी खेप को जब्त कर लिया है। इस मामले में एक्साइज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *