राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज आंधी और बारिश ने भीषण गर्मी से राहत प्रदान की है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में गत रात्रि आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को लंबे समय से पड़ रही तेज धूप और लू से राहत मिली। जिले के कई इ्लाकों में आंधी के साथ बारिश देर शाम से कोटपूतली-बहरोड़ सहित नीमराना, बानसूर, पावटा और विराटनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चली। इसके बाद तेज बिजली की गर्जना के साथ बारिश और चने के आकार के ओले गिरने का दौर रात भर जारी रहा। सुबह होते ही मौसम सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाएं चलने लगीं। इस बरसात से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। आवागमन में हुई बाधा क्षेत्र में लगातार धूल भरी आंधी चलने के कारण राजमार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई, जिससे आवागमन में बाधा आई। विभिन्न क्षेत्रों में दर्ज की गई बारिश के आंकड़े इस प्रकार हैं कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह बारिश फसलों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। भीषण गर्मी और लू से झुलस चुकी सब्जी और चारे की फसलों को नया जीवनदान मिला है।


