सीतापुर में अचानक बदला मौसम:सुबह घना अंधेरा छाया, 15 मिनट की बारिश से तापमान गिरा

सीतापुर में अचानक बदला मौसम:सुबह घना अंधेरा छाया, 15 मिनट की बारिश से तापमान गिरा

सीतापुर में सोमवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को चौंका दिया। रविवार को पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार को बड़ी राहत मिली। सुबह होते-होते आसमान में घना अंधेरा छा गया, जिससे दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को मिला। स्थिति यह रही कि सड़कों पर निकलने वाले वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को राहत दी, वहीं कुछ समय के लिए दिक्कतें भी खड़ी कर दीं। घने बादल और तेज हवाओं के कारण लोगों को अपने दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर भी इसका असर साफ देखने को मिला, जहां लोग मौसम के इस अप्रत्याशित बदलाव से अचंभित नजर आए। इसी बीच करीब 15 मिनट तक हुई झमाझम बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण सुहावना हो गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में काफी कम है। तेज हवाओं के साथ आए इस बदलाव ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन अचानक छाए अंधेरे ने लोगों को हैरान कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में इसी तरह मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल, लोगों ने राहत की सांस ली है और तपती गर्मी से मिली इस ठंडक का आनंद लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *