हाथरस में कल मध्य रात्रि से मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज आंधी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले के सादाबाद क्षेत्र में तड़के सुबह 3 बजे से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हुई। वहां बरसात का यह सिलसिला करीब 2 घंटे तक चला। इस अचानक हुए मौसम परिवर्तन से सामान्य दिनचर्या थोड़ी प्रभावित हुई। हाथरस शहर में भी आज सुबह आसमान में घने बादल छा गए और करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चली। सुबह लगभग 15 मिनट तक हुई रिमझिम बारिश ने सड़कों को भिगो दिया। विद्युत लाइनों में फाल्ट होने से बिजली गुल.. मौसम विभाग के अनुसार, कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। तापमान में आई इस गिरावट से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। इधर बारिश की वजह से कुछ स्थानों पर विद्युत लाइनों में फाल्ट हो गई और इससे बिजली भी गुल हो गई।


