वैन चालक ने जान-बूझकर हवलदार को मारा धक्का, सड़क से 8 फीट दूर जा​ गिरे, मौत

वैन चालक ने जान-बूझकर हवलदार को मारा धक्का, सड़क से 8 फीट दूर जा​ गिरे, मौत

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित पुराना विधानसभा के पास सड़क पार कर रहे एक हवलदार को अज्ञात वैन सवार ने शनिवार की शाम धक्का मार दिया। धक्का इतना जोरदार था कि हवलदार सड़क किनारे लगभग 8 फीट दूर जा गिरे। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृत हवलदार का नाम कैलाश पूर्ति है आैर फिलहाल वह पुराना विधानसभा में आर्म्स सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे। धक्का मारने के बाद वैन सवार तेज गति से धुर्वा गोलचक्कर की आेर फरार हो गया। हवलदार को आनन- फानन में पीसीआर की मदद से धुर्वा स्थित पारस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि मौत पहले ही हो चुकी है। मृतक के पुत्र समीर पूर्ति ने वैन सवार पर जान बूझकर धक्का मारने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि पिता कैलाश पूर्ति जब सड़क पार कर रहे थे तो दाहिने साइड से वैन सवार को पार होने के लिए जगह बची थी। वैन सवार अगर दाहिने साइड से आगे बढ़ा होता तो उनके पिता को धक्का नहीं लगता आैर जान बच जाती। हालांकि वैन सवार ऐसा करने के बजाए उनके पिता को जान-बूझकर धक्का मारते हुए आगे बढ़ गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वैन सवार के बारे में जानकारी जुटा रही है।

बेटा को साथ रखे हुए थे पिता, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहा तैयारी मृत कैलाश पूर्ति मूल रूप से चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह रांची जिला बल के हवलदार थे आैर पुराना विधानसभा में ड्यूटी कर रहे थे। कैलाश अपने बेटे समीर पूर्ति (23 वर्ष) को भी रांची में ही साथ रखे हुए थे। समीर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। सड़क दुर्घटना में अचानक पिता की मौत के बाद उसके सपने टूट गए। बेटा सड़क के इस पार खड़ा था, आंखों के सामने ही पिता की मौत हो गई हवलदार कैलाश पूर्ति अपने बेटे समीर पूर्ति के साथ ही शनिवार की शाम कमरे से निकल कर पुराना विधानसभा गेट से बाहर सड़क तक पहुंचे थे। कैलाश पूर्ति ने बेटे को एक जगह खड़ा रहने को कहा और खुद सामान खरीदने सड़क पार कर सेक्टर-2 वाले रोड में बाजार की आेर चले गए। सामान खरीदने के बाद कैलाश पूर्ति वापस पुराना विधानसभा आने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बिरसा चौक की आेर से आ रहे वैन तेज रफ्तार से धक्का मारते हुए आगे बढ़ गया। बेटे के सामने ही हवलदार की मौत हो गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *