दिव्यांग ने पैर से काटा गहलोत का केक, बनाई पेंटिंग:सेलिब्रेशन में पूर्व सीएम भी हुए शामिल, वीडियो कॉल पर कहा- पूरी मदद करूंगा

दिव्यांग ने पैर से काटा गहलोत का केक, बनाई पेंटिंग:सेलिब्रेशन में पूर्व सीएम भी हुए शामिल, वीडियो कॉल पर कहा- पूरी मदद करूंगा

पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत का सोमवार को 75वां जन्मदिवस प्रदेशभर में मनाया गया। गहलोत के जन्मदिन पर बाड़मेर जिले के हापों की ढाणी गांव में भी दिव्यांग लीला कंवर के घर अनोखा सेलिब्रेशन आयोजित किया गया, जिसमें खुद अशोक गहलोत भी वीडियो कॉल से जुड़कर शामिल हुए। दरअसल, पूर्व सीएम के समर्थकों ने करंट से दोनों हाथ गंवा चुकी लीला कंवर से गहलोत के जन्मदिन का केक कटवाया। इस दौरान लीला कंवर ने पैर से पूर्व सीएम अशोक गहलोत की पेंटिंग (स्कैच) भी बनाई। गहलोत ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 2013 में हाथ कट गए, मुआजवा राशि सोसायटी हड़प गई
लीला ने बताया कि 2013 में उसके दोनों हाथ खुले तारों में आए करंट की चपेट में आने से कट गए थे। इसके बाद साढे़ चार लाख मुआवजा मिला था। कुछ घर की बचत मिलाकर 5.50 लाख रुपए डबल करने के लालच में क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी में जमा करवा दिए, लेकिन सोसायटी ने पैसे नहीं दिए। लीला कंवर ने पूर्व सीएम को बताया कि मैंने 12वीं तक पढ़ाई की। फिर बीएसटीएसी कर ली। इसके बाद बिलाड़ा में एक कॉलेज मिली, जब वहां रिपोर्टिंग करने गई तो उस कॉलेज के प्रबंधक ने बीएड में एडमिशन लेने से ही मना कर दिया। पूर्व सीएम बोले- मुझे पूरी डिटेल भेजें, मदद करूंगा
पूर्व सीएम ने वीडियो कॉल में बच्ची को आश्वासन दिया कि आपकी हर संभव मदद की जाएगी। वहीं गहलोत के समर्थकों को बच्ची का पूरा डिटेल भेजने के लिए कहा गया है। पूर्व सीएम गहलोत से जुड़े किशोर राजपुरोहित ने बताया- सोमवार को मैं व्यक्तिगत काम से बाड़मेर आया हुआ था। तब मुझे मेरे परिचित ने लीलाकंवर की पेंटिंग का वीडियो भेजा। मैंने इसे पूर्व सीएम अशोक गहलोत को भेज दिया। इसके बाद गहलोत जी ने मुझे बच्ची के घर पर जाने और उससे बात कराने के लिए कहा। जब हम बच्ची के घर पहुंचे तो उसे पूर्व सीएम अशोक गहलोत के जन्मदिन की जानकारी थी। इस मौके पर बच्ची ने गहलोत साहब का केट काटने की इच्छा जाहिर की। इसी कारण केक मंगवाया गया। लीला कंवर ने पैर से केक काटा और पूर्व सीएम की पेंटिंग भी बनाई। उसके पिता हाथीसिंह ने पूर्व सीएम से मदद करने का निवेदन किया। जवाब में पूर्व सीएम ने आश्वासन दिया कि वे पूरी मदद करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *